मनीष सिसोदिया बोले, 'पीएम द्वारा करवाई गई तलाशी में कुछ नहीं मिला, मुझे क्लीन चिट मिल गई है'
मनीष सिसोदिया बोले, 'पीएम द्वारा करवाई गई तलाशी में कुछ नहीं मिला, मुझे क्लीन चिट मिल गई है'
नई दिल्ली, 30 अगस्त: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इन दिनों शराब नीति में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में मंगलवार को मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद के एक बैंक पहुंचे हैं, जहां सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की जांच की। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लॉकर की जांच के बाद कहा कि शराब नीति मामले में छापेमारी में उनके परिवार को 'क्लीन चिट' मिली है और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों को उनके घर और उनके बैंक लॉकर में 'कुछ भी नहीं' मिला है। मनीष सिसोदिया के घर पर लगभग दो सप्ताह पहले छापा मारा गया था। मनीष सिसोदिया ने इस मामले में ट्वीट कर कहा था, "कल सीबीआई हमारे बैंक लॉकर पर छापा मारने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की छापेमारी में कुछ भी नहीं मिला। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई का स्वागत है। मैं और मेरा परिवार जांच में पूरा सहयोग करेंगे।''

'पीएम के दबाव में CBI अधिकारी कर रहे हैं काम'
'लॉकर में मेरे बच्चों और पत्नी के करीब 70,000 रुपये के आभूषण है'
आज मेरे बैंक लॉकर में कुछ भी नहीं मिला: मनीष सिसोदिया
Nothing was found in my bank locker today just like nothing was found at my residence during the CBI raid. I am happy that I have got a clean chit. The CBI officials treated us well, and we also cooperated with them. Truth has won: Delhi Deputy CM Manish Sisodia pic.twitter.com/tE2DQ6ROrU
— ANI (@ANI) August 30, 2022
CBI कर रही है मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की जांच
#WATCH | Delhi Deputy CM & AAP leader Manish Sisodia's bank locker located at Punjab National Bank in Vasundhara, Sector-4, Ghaziabad, UP being investigated by CBI, in connection with Delhi excise policy case pic.twitter.com/toMNhW494d
— ANI (@ANI) August 30, 2022
मनीष सिसोदिया बोले- CBI का स्वागत है
कल CBI हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है. 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था. लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा.
CBI का स्वागत है. जाँच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा.
— Manish Sisodia (@msisodia) August 29, 2022












Click it and Unblock the Notifications