Manipur Violence: 'मणिपुर में आर्मी की हो तैनाती, राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं', जनजातीय मंच की SC से अपील

मणिपुर में हिंसा के मद्देनजर जनजातीय सुरक्षा मंच ने सुप्रीम कोर्ट से राज्य में आर्मी की तैनाती की मांग की है। जनजातीय मंच ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उन्हें राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए जल्द से जल्द राज्य में सेना की तैनाती की मांग की है। जनजातीय मंच के सदस्यों ने कहा कि वे केंद्र और राज्य सरकारों के झूठे आश्वासन पर भरोसा नहीं करेंगे।

जनजातीय मंच ने सुप्रीम कोर्ट से चुराचनपुर, चंदेल, कांगपोकपी, इंफाल पूर्व और इंफाल जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण रखने के लिए भारतीय सेना को दिशा-निर्देश पारित करने की मांग की। जनजातीय मंच ने गौहाटी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजय लांबा के नेतृत्व में केंद्र द्वारा गठित जांच आयोग में विश्वास नहीं जताया और आग्रह किया कि इसे रद्द कर दिया जाए और दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और विधि आयोग वाले एकल सदस्यीय आयोग का गठन किया जाए।

Supreme Court Manipur Violence 67

जनजातीय मंच ने रखी यह मांग
असम के पूर्व पुलिस प्रमुख हरेकृष्ण डेका की अध्यक्षता में एक एसआईटी के गठन और तीन महीने के भीतर मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की मांग की। आवेदन में मृतक परिवारों के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है।

मैतेई और कूकी समुदाय की सालों पुरानी दुश्मनी
मणिपुर पहली बार ऐसी हिंसा नहीं देख रहा है। इससे पहले भी राज्य में कई बार हिंसा भड़की है। वहीं मौतेई और कूकी समुदाय के बीच की दुश्मनी सालों पुरानी है। मैतई समुदाय की मणिपुर की बड़ी आबादी है। कूकी को डर है कि, अगर मैतेई समुदाय को एसटी वर्ग का दर्जा मिला तो वह आदिवासियों के लिए आरक्षित जंगल और जमीनों पर कब्जा कर लेंगे। कूकी आदिवासी समुदाय को आरक्षित वन भूमि से बेदखल करने को लेकर पहले भी हिंसक झड़पें हुई हैं, जिसके कारण राज्य में छोटे-बड़े आंदोलन होते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+