Manipur Violence: नाबालिग लड़के की पहचान उजागर करने के मामले में राष्ट्रीय बाल आयोग ने DGP को लिखा पत्र
National Commission Protection Child Rights on Manipur Violence: मणिपुर हिंसा मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने डीजीपी को पत्र लिखा है।
उन्होंने एक नाबालिग लड़के की पहचान उजागर करने और उस पर तीन लोगों द्वारा मणिपुर में हाल की घटना का अपराधी होने का आरोप लगाने के संबंध में पत्र लिखा है। एनसीपीसीआर ने डीजीपी से मामले की तत्काल जांच करने का अनुरोध किया है।

मणिपुर वायरल वीडियो मामले में विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रही है। मणिपुर हिंसा पर दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। विपक्ष जहां प्रधानमंत्री से चर्चा की मांग कर रहा है, वहीं अब सरकार ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार मणिपुर हिंसा मामले पर बात करना चाहती है लेकिन विपक्ष ही इस पर चर्चा करना नहीं चाहती है।
The National Commission for Protection of Child Rights writes to DGP Manipur regarding disclosing the identity of a minor boy & alleging him as the perpetrator of a recent incident in Manipur by three people.
— ANI (@ANI) July 24, 2023
NCPCR requests the DGP to investigate the matter urgently. pic.twitter.com/C05adYI9qV
यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि विपक्ष मणिपुर की स्थिति पर चर्चा से बच रहा है क्योंकि उन्हें अपने-अपने राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जवाबदेही तय करनी होगी। स्मृति ईरानी ने कहा कि अमित शाह जी ने आज विपक्ष के सभी सदस्यों से मणिपुर राज्य की बदहाली के मुद्दे पर बहस या चर्चा शुरू करने की अपील की।
वहीं, इससे पहले कांग्रेस ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था कि जब तक बीरेन सिंह मुख्यमंत्री रहेंगे, तबतक मणिपुर में शांति नहीं आ सकती। सरकार के पास सोचना या करने का समय बीत गया। अब बस कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन सरकार अभी तक कार्रवाई नहीं कर रही है। पीएम मोदी अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'मणिपुर पर चर्चा से भाग रहा है विपक्ष, जबकि सरकार इसके लिए तैयार', केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप












Click it and Unblock the Notifications