Manipur Drone Attack: मणिपुर में अब ड्रोन से बम गिराकर हमले, CM बीरेन सिंह बोले- कड़ा जवाब मिलेगा
Manipur Violence Drone Attack: मणिपुर के हालात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य के कई इलाकों में रूक-रूक कर हिंसा की खबरें सामने आ रही है। इस बीच अब एक और नई चिंता बढ़ गई है। इंफाल पश्चिम जिले में उग्रवादियों ने ड्रोन के जरिए बम हमलों को अंजाम दिया है। जिसमें कई लोगों के घायल होने सूचना सामने आई है।
मणिपुर में सामने आए ड्रोन बम हमलों की मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने निंदा करते हुए इसे आतंकवादी कृत्य करार दिया है। उन्होंने एक्स पर अपना गुस्सा जताते हुए कहा कि "ड्रोन का यूज करके नागरिक आबादी और सुरक्षा बलों पर बम गिराना आतंकवादी कृत्य है, और मैं इस तरह के कायरतापूर्ण कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।"

हमलावरों को मिलेगा कड़ा जवाब-बीरेन सिंह
मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी सोमवार शाम को इंफाल पश्चिम जिले में एक ताजा ड्रोन हमले में 23 वर्षीय एक महिला सहित तीन लोगों के घायल होने के बाद आई है। बीरेन सिंह ने जनता को आश्वासन दिया कि मणिपुर सरकार हमले को गंभीरता से ले रही है और कड़ा जवाब देगी।
Dropping of bombs on civilian population and security forces by using drones is an act of terrorism and I condemn such cowardly acts in the strongest terms.
Manipur state government takes such unprovoked assault with utmost seriousness and will take up necessary response to…
— N. Biren Singh (@NBirenSingh) September 3, 2024
आरपीजी का किया जा रहा इस्तेमाल
बता दें कि 1 सिंतबर के बाद एक बार से फिर से हिंसा का दौर शुरू हो गया है। उग्रवादी इंफाल में हाईटेक ड्रोन्स के जरिए कई जगहों पर आरपीजी यानी रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रैनेड्स गिराकर हमला कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कम से कम सात आरपीजी का यूज किया गया है।
हमले इंफाल पश्चिम जिले के कोत्रुक और सेनजाम चिरांग में हुए, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
दो दिनों के अंदर दो ड्रोन बम हमले
पुलिस के मुताबिक ताजा हमला सोमवार (02 सितंबर) को शाम करीब 6:20 बजे हुआ, जब संदिग्ध आतंकवादियों ने सेनजाम चिरांग इलाके में विस्फोटक गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। महिला, जो अपने घर पर थी, उस समय घायल हो गई। हमले में दो अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मालूम हो कि यह घटना दो दिनों के भीतर क्षेत्र में दूसरा ड्रोन हमला है। सेनजाम चिरांग गांव कोत्रुक से सिर्फ तीन किलोमीटर दूर स्थित है, जहां रविवार को ड्रोन के से एक और हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications