मणिपुर: इम्फाल में BSF सेक्टर हेडक्वार्टर के पास IED ब्लास्ट, दो जवान शहीद

इम्फाल: मणिपुर के इम्फाल में एक IED ब्लास्ट में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए। ये ब्लास्ट बीएसएफ के सेक्टर हेड ऑफिस के नजदीक, कोईरेंगी के कैंपस में हुआ। मणिपुर के इम्फाल में हुए इस ब्लास्ट में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए।

manipur: Two BSF jawans lost their lives in an IED blast near Koirengi campus in Imphal

ये ब्लास्ट दोपहर के समय हुआ। इस ब्लास्ट में किसका हाथ है, अभी पता नहीं चल पाया है। धमाके के बाद इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है और छानबीन शुरू है। IED ब्लास्ट के बाद धमाके से आसपास की दुकानों को भी नुकसान हुआ पहुंचा। हालांकि इस धमाके की जिम्मेदारी किसी गुट ने नहीं ली है।

बता दें कि यह एक उग्रवाद प्रभावित इलाका है जहां की सीमाएं म्यांमार से सटी हुई हैं। मणिपुर में इससे पहले भी उग्रवादी जवानों को निशाना बनाते रहे हैं। कई बार सुरक्षा बलों के हथियारों को लूटने की घटनाएं भी इन इलाकों में सामने आ चुकी हैं। इन इलाकों में ऐसी घटनाओं को उग्रवादी अंजाम देते रहे हैं। मणिपुर में आये दिन जवानों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ होती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+