Manipur Unrest: हिंसाग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को दूसरी जगह भेजा जा रहा, 35655 लोग विस्थापित
Manipur Row: पिछले कुछ दिनों में मणिपुर में हिंसा की वजह से दर्जनों लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। लेकिन अब यहां हालात सुधर रहे हैं। मणिपुर हिंसा से जुड़ी पल-पल की खबर के लिए हमारे साथ बने रहे

Manipur Row Live: मणिपुर में 3 मई को हिंसा भड़कने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। जिस तरह से मैतेई समुदाय को शेड्यूल ट्राइब में शामिल किए जाने का फैसला कोर्ट ने दिया, उसके बाद प्रदेश में हिंसा भड़क गई थी। मणिपुर में 3 मई को हिंसा भड़कने के बाद दर्जनों लोगों की इसमे जान चली गई, लेकिन अब हालात सुधरने लगे हैं। प्रदेश में कर्फ्यू में ढील दी जा रही है। हिंसा में अभी तक 60 लोगों की जान चली गई है, जबकि 230 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं 35655 लोग विस्थापित हो गए हैं। इस बीच इंटरनेट सेवा को 13 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। हालात की गंभीरता को भांपते हुए Evacuation शुरू किया गया है। लोग दूसरे राज्यों में शरण ले रहे हैं। हालात में सुधार होने के दावे भीा किए जा रहे हैं। पढ़िए, मणिपुर के हालात पर हर बड़ी अपडेट
LIVE Feed
पहले से बेहतर हुए हालात
मणिपुर में सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि शनिवार की तुलना में आज रविवार को मणिपुर में काफी शांति है। ज्यादातर शहरों और वैली में घटनाएं काफी कम हो गई हैं। चुराचांदपुर, कांगपोकपी और मोरे में लोगों के बीच चिंता अभी भी यहां की तुलना में ज्यादा है। कल सभी संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी गई कि आप लोगों से शांति बनाए रखने और लूटे गए हथियारों को वापस करने का अनुरोध कीजिए। करीब 9-10 जगहों पर फ्लैग मार्च भी किया गया। पिछले 24 घंटों में 9 शांति समिति की बैठक हुई।
मेघायल के छात्रों को निकालने की कोशिश
मणिपुर में फंसे मेघालय के छात्रों की सुरक्षा को लेकर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने हालात का जायजा लिया है। यहां फंसे मेघालय के 83 छात्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री कोनराड ने अन्य छात्रों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी












Click it and Unblock the Notifications