Manipur: सीआरपीएफ जवान ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, दो साथियों की हत्या कर खुद को मारी गोली, फायरिंग में 8 घायल
Manipur News: मणिपुर के इम्फाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीआरपीएफ के एक जवान ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप में गुरुवार को अंधाधुंध गोलीबारी की। इस फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई। वहीं, आठ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दो साथियों की हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल में स्थित सीआरपीएफ कैंप की है। ऐसा बताया जा रहा है कि देर शाम करीब 8 बजकर 20 मिनट पर आरोपी जवान संजय कुमार ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। संजय कुमार, 120वीं बटालियन का हवलदार था।

संजय कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी संजय कुमार ने पहले अपने साथी कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर को निशाना बनाया। इसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर की हत्या करने के बाद संजय कुमार ने खुद को भी गोली मार ली।
फायरिंग में आठ जवान घायल
इस फायरिंग की घटना में आठ अन्य जवान भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत इम्फाल स्थित रीजनल इंस्ट्रीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। जहां घायल जवानों का इलाज चल रहा है। फिलहाल, इस गोलीबारी की वजह क्या है, इसका पता अभी नहीं चल सका है।
घटना की जांच के बाद किया जाएगा खुलासा
सीआरपीएफ के अधिकारियों की मानें तो घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना की क्या वजह थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
ये भी पढ़ें: Manipur: बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद नहीं मिला नया सीएम, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications