Manipur: हथियारों से लदे पिकअप ट्रकों के बेड़े के साथ मैतई समूह का सरेंडर, राज्यपाल के अल्टीमेटम का असर

Manipur: मणिपुर में शांति बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य में सक्रिय 'अरंबाई तेंगोल' संगठन के सदस्यों ने गुरुवार को अपने अवैध हथियार राज्य सरकार को सौंप दिए। यह कदम मणिपुर के नए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से 25 फरवरी को हुई बैठक के बाद सामने आया है।

बीते कुछ महीनों से राज्य में बढ़ती हिंसा और अवैध हथियारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार और सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों को हथियार सरेंडर करने के लिए प्रेरित कर रही थीं। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला की अपील और जिला पुलिस, असम राइफल्स और सीआरपीएफ के संयुक्त जन जागरूकता अभियान के बाद अब लोगों ने अवैध हथियार जमा कराना शुरू कर दिया है।

Manipur

87 हथियार सरेंडर किए गए

मंगलवार को राज्य के चुराचांदपुर, इंफाल ईस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, कांगपोकपी, जिरीबाम और इंफाल वेस्ट जिलों में 87 अवैध हथियार सरेंडर किए गए। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिक हथियार जमा होने की उम्मीद है, जिससे राज्य में शांति और स्थिरता लाने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: 'लूटे हथियार वापस कर दो', मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के बीच राज्यपाल का 7 दिनों का अल्टीमेटम, दिया ये आश्वासन

सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सुरक्षा बलों ने राज्य के संवेदनशील इलाकों और सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया और कई घातक हथियार बरामद किए।

तेंगनौपाल जिले के एच. मोंजांग गांव में एमआरएच पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पुलिस को कुछ भारी विस्फोटक सामग्री और खतरनाक हथियार मिले:

  • 10 फीट लंबा एक पोम्पी (संभावित रूप से 84mm)
  • एक अन्य पोम्पी (संभावित रूप से 51mm का इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार)
  • तीन पोम्पी बम (वहीं नष्ट कर दिए गए)
  • तीन आईईडी (लगभग 5.5 किलोग्राम), डिटोनेटर सहित (वहीं नष्ट कर दिए गए)

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई का मणिपुर दौरा

भारतीय सेना के महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने सोमवार और मंगलवार को मणिपुर का दौरा किया। उन्होंने भारत-म्यांमार सीमा (IMB) की सुरक्षा स्थिति का आकलन किया और सीमा पर चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गवर्नर अजय कुमार भल्ला, राज्य सुरक्षा सलाहकार, मुख्य सचिव और मणिपुर के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की।

सेना की तैयारियों का लिया जायजा

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने भारतीय सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का निरीक्षण किया और राज्य में मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था तथा सीमावर्ती इलाकों की स्थिति का आकलन किया। मणिपुर में सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे कदमों से राज्य में शांति और स्थिरता लाने की उम्मीद की जा रही है।
ये भी पढ़ें: CRPF जवान संजय कुमार की अंत्‍येष्टि बीच में क्‍यों रुकी? मणिपुर में 10 साथी जवानों को मार दी थी गोली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+