Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Manipur CM resigns: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अब क्यों दिया इस्तीफा, क्या है इसके पीछे की वजह?

Manipur CM resigns: दिल्ली चुनाव के अंतिम नतीजे आने से 24 घंटे से भी पहले एक नाटकीय घटनाक्रम में रविवार (9 फरवरी,2025) को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उन्होंने रविवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और नई दिल्ली से सीधे इंफाल पहुंचकर राज्यपाल एके भल्ला को जाकर अपना इस्तीफा सौंप आए।

जब सीएम बीरेन सिंह राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को इस्तीफा सौंपने पहुंचे तो उनके साथ बीजेपी के एमएलए और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ-साथ भाजपा के सांसद संबित पात्रा भी मौजूद थे। इससे लगता है कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह से मुलाकात के पीछे भी उनका इस्तीफा ही मुद्दा हो सकता है।

manipur cm resigns

Manipur CM resigns: जातीय हिंसा की वजह से विपक्ष के निशाने पर रहे हैं एन बीरेन सिंह

मणिपुर पिछले 21 महीनों से जातीय हिंसा से पीड़ित है। 3 मई, 2023 को भड़की इस जातीय हिंसा में अब तक 250 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग अपने घरों से बेघर होने को मजबूर हुए हैं। जब से राज्य में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच यह हिंसा भड़की है, मुख्यमंत्री विपक्ष के निशाने पर रहे हैं और हिंसा की वजह से विपक्षी इंडिया ब्लॉक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने का भी कोई मौका नहीं चूका है।

Manipur CM resigns: अविश्वास प्रस्ताव की आशंका से दिया इस्तीफा?

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में थी। हो सकता है इसी वजह से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया हो, लेकिन इसके बारे में न तो उन्होंने और न ही दूसरी जगहों से अभी तक कोई पुष्टि हुई है।

Manipur CM resigns: देश में भाजपा के पक्ष में बने माहौल को देखते हुए इस्तीफे के लिए चुना यह समय?

यह भी हो सकता है कि हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिस तरह की अप्रत्याशित सफलता मिली है, उससे विपक्ष के हौसले पस्त हो चुके हैं और शायद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने वहां नेतृत्व परिवर्तन के लिए इसे एक बेहतर मौका समझा है। क्योंकि, मणिपुर हिंसा विपक्ष के लिए यह एक 'प्रिय'मुद्दा रहा है, लेकिन फिलहाल लगातार हार से वे पहले ही बदहाल हैं।

Manipur CM resigns: सुप्रीम कोर्ट में ऑडियो टेप मामले की सुनवाई की वजह से हुआ इस्तीफा?

एक और बात की चर्चा जरूरी है। पिछले दिनों ही सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (CFSL)को एक कथित लीक ऑडियो टेप पर सील बंद रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है, जिसमें कथित तौर पर एन बीरेन सिंह की आवाज है।

इस टेप में कथित तौर पर उन्हें यह कहते हुए सुना जा रहा है कि मणिपुर में उन्हीं के इशारे पर जातीय हिंसा भड़काई गई है। कथित तौर पर यह टेप एक व्हिसलब्लोअर ने बंद कमरे में मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत के दौरान रिकॉर्ड की थी।

Manipur CM resigns: पहले इस्तीफे की विपक्ष की मांग को खारिज करते रहे हैं बीरेन सिंह

विपक्ष इससे पहले बीरेन सिंह से हिंसा नहीं रोक पाने को लेकर इस्तीफे की मांग करता रहा है, लेकिन वे यही कहकर पल्ला झाड़ते रहे कि उन्होंने कोई घोटाला नहीं किया है, इसलिए इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।

इसे भी पढ़ें- Manipur CM N Biren Singh Resign: मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने मुख्‍यमंत्री पद से दिया इस्‍तीफा

इससे पहले बीरेन सिंह सरकार को समर्थन दे रही एनपीपी भी पीछे हट चुकी है और दावा किया जा रहा है कि उनपर पार्टी के अंदर से भी इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा था। बहरहाल, जब तक अचानक उनके इस्तीफे की वजह औपचारिक रूप से नहीं बताई जाती, तबतक अटकलबाजियों का दौर जारी रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+