Manipur CM N Biren Singh Resign: मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
Manipur CM N Biren Singh Resign: रविवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। मणिपुर सीएम सिंह ने राजधानी इंफाल में राज्यपाल से मुलाकात के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद आज ही आज इंफाल में वो बीजेपी सांसद संबित पात्रा, राज्य के मंत्री और विधायक राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे और बीरेन ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया।

एन बीरेन सिंह का मुख्यमंत्री पद से हटना पूर्वोत्तर राज्य में उथल-पुथल भरे दौर के बाद हुआ है। जातीय हिंसा और दंगा प्रभावित राज्य मणिपुर की भाजपा सरकार को विपक्षी कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव और शक्ति परीक्षण की संभावना का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें सोमवार से मणिपर विधानसभा सत्र का बजट सत्र शुरू हो रहा हे और विपक्षी कांग्रेस ने पहले ही अविश्वास प्रस्ताव दे रखा है। बीरेन सिंह के इस्तीफ का बड़ा कारण कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव माना जा रहा है।
क्यों बीरेन को देना पड़ा इस्तीफा
मणिपुर में एनडीए की सहयोगी पार्टी एनसीपीए सहयोग से पीछे हट गई है और भाजपा के अंदरखाने में बीरेन सिंह के खिलाफ बगावत के सुर उठ रहे थे। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर दबाव के कारण बीरेन को इस्तीफा देना पड़ा। बीरेन का ये इस्तीफा मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व के भविष्य और जातीय तनाव को बढ़ावा देने वाले अंतर्निहित मुद्दों को हल करने के लिए है।
जातीय हिंसा के कारण भाजपा सरकार की बढ़ी मुश्किल
मणिपुर में जातीय हिंसा एक गंभीर मुद्दा रहा है, जिसके कारण व्यापक अशांति फैली है और राज्य के शासन पर इसका असर पड़ा है। बीरेन सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। इन गड़बड़ियों के लगभग दो साल बाद एन बीरेन सिंह का इस्तीफा देना बड़ा भाजपा का बड़ा कदम माना जा रहा है। एन बीरेन का इस्तीफा राज्य में व्याप्त जातीय हिंसा का स्थायी समाधान खोजने का एक बड़ा कदम है।
Manipur CM N Biren Singh hands over the letter of resignation from the post of Chief Minister to Governor Ajay Kumar Bhalla at the Raj Bhavan. pic.twitter.com/AOU6MFvScs
— ANI (@ANI) February 9, 2025
#WATCH | Imphal: Manipur CM N Biren Singh, BJP MP Sambit Patra, State Ministers and MLAs reach Raj Bhavan to meet the Governor. More details awaited.
Manipur CM N Biren Singh met Union Home Minister Amit Shah, in Delhi earlier today. pic.twitter.com/NtqTdcTZBX
— ANI (@ANI) February 9, 2025












Click it and Unblock the Notifications