हेलीकॉप्टर से उतरते ही मणिपुर के सीएम पर चली गोलियां, बाल-बाल बचे
मुख्यमंत्री जिस समय हेलीकॉप्टर से उतर कर बाहर आए और सरकारी अधिकारी उनका अभिवादन कर रहे थे उस समय उग्रवादियों द्वारा की गयी गोलीबारी में मणिपुर राइफल का एक जवान घायल हो गया।
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी उग्रवादियों की तरफ से की गई गोलीबारी में बाल-बाल बच गए। गोलियां उस वक्त चलीं जब इबोबी हेलीपैट पर हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे। इस गोलीबारी में इबोबी में सुरक्षित हैं लेकिन एक पुलिस अफसर के घायल होने की सूचना है।

सीएम इबोबी उखरूल दौरे पर थे जिसके बाद से दौरा रद्द कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री जिस समय हेलीकॉप्टर से उतर कर बाहर आए और सरकारी अधिकारी उनका अभिवादन कर रहे थे उस समय उग्रवादियों द्वारा की गयी गोलीबारी में मणिपुर राइफल का एक जवान घायल हो गया।
उसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर चिनगई की ओर उड़ गया। लेकिन जब वहां भी हेलीकॉप्टर को उतरने नहीं दिया गया तो राजधानी इंफाल वापस लौट गया।












Click it and Unblock the Notifications