साइना के तलाक से कम चौंकाने वाली नहीं माणिक की कहानी, 40 लीटर दूध से नहाकर मनाया डिवोर्स का जश्न

Manik Ali Celebrates Divorce: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप के तलाक की खबरें हाल ही में सामने आईं और सभी को चौंका गईं। शादी के सात साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया, जिसकी जानकारी खुद साइना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा की। इस खबर के बीच एक और हैरान करने वाला मामला असम से सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने तलाक की खुशी में 40 लीटर दूध से नहाकर अपनी आज़ादी का अनूठा जश्न मनाया।

यह अनोखा मामला असम के नलबाड़ी ज़िले के रहने वाले माणिक अली का है। पत्नी से आधिकारिक रूप से तलाक मिलते ही माणिक ने घर के बाहर प्लास्टिक की शीट बिछाई और 40 लीटर दूध से स्नान किया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में माणिक को यह कहते सुना जा सकता है- "मैं आज़ाद हो गया हूं!"

Talaq par dudh se nahaya

क्या कहा माणिक अली ने?

मीडिया से बातचीत में माणिक अली ने बताया, "मेरी पत्नी का किसी और के साथ संबंध था। वह दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। परिवार की इज्जत और शांति के लिए मैंने बहुत सहा। अब कोर्ट से तलाक का फैसला आया है, इसलिए मैंने अपनी आज़ादी का जश्न मनाया है।"

उनके मुताबिक यह फैसला उनके लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। तलाक का केस कोर्ट में कई महीनों से लंबित था और जैसे ही वकील ने अंतिम फैसले की जानकारी दी, माणिक खुशी से झूम उठे। उन्होंने बाजार से दूध मंगवाया और दोस्तों की मदद से पूरे समारोह को रिकॉर्ड किया।

वीडियो में लोग उन्हें हर्षोल्लास से "बधाई हो" कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस पर मीम्स और चुटकुले बन रहे हैं, कुछ लोग इसे हास्यास्पद बता रहे हैं तो कुछ इसे "आजाद आत्मा की जीत" का नाम दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+