आम की हुई अनोखी नीलामी, 31 हजार रुपये में बिकी इस आम की एक पेटी

पुणे, 12 फरवरी। फलों के राजा आम की एक वैराइटी इतनी खास हो गई है कि उसको खाने के बारे में आम इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता है। पुणे में इस आम को खरीदने के लिए व्‍यापारियों में ऐसी होड़ मच गई कि इस आम की अनोखी नीलामी करवानी पड़ी। आपको यकीन नहीं होगा इस आम की एक पेटी 31हजार रुपये में नीलाम हुई।

क्‍यों हैं ये आम की अनोखी नीलामी

क्‍यों हैं ये आम की अनोखी नीलामी

आम की अनोखी नीलामी इसलिए कहेंगे क्‍योंकि बकायदा फूल माला चढ़ा कर इस आम के मालिक ने पुणे थोक बाजार में सजाया था और विधिवत पूजा-अर्चना करके हाथ भी जोड़ा था।

जानें क्‍यों करनी पड़ी आम की नीलामी

जानें क्‍यों करनी पड़ी आम की नीलामी

दरअसल, महाराष्‍ट्र के देवगढ़ रत्‍नागिरी से हापुस आम की फसल की पहली खेप शुक्रवार को पुणे की एपीएमसी मार्केट में किसान लेकर पहुंचा। इस आम की डिमांड बहुत है इसलिए मंडी के व्‍यापारियों में हापुस आम की पहली खेप खरीदने के होड़ मच गई। अपने आम की डिमांड इतनी देखकर किसान ने अपने आम की पेटी को नीलाम करने का ऐलान कर दिया।

31 हजार रुपये की लगी आखिरी बोली

31 हजार रुपये की लगी आखिरी बोली

नीलामी 5 हजार रुपये से शुरू हुई, मंडी के व्‍यपारियों ने इसके बाद 10 हजार और फिर आखिरकार 31 हजार रुपये की बोली लगाने वाले व्‍यापारी को किसान ने अपने आम की पेटी बेच दी। एक पेटी जिसमें पांच किलो आम होता है उसे 31 हजार रुपये बेचकर किसान मलामाल हो गया।

पिछले 50 साल में ये आम की सबसे महंगी नीलामी

पिछले 50 साल में ये आम की सबसे महंगी नीलामी

युवराज काची नाम के व्‍यापारी ने कहा कि इसकी डिमांड इसलिए अधिक है क्‍योंकि ये सीजन का पहला आम था और इस हापुस आम की ये पहली खेप थी। हालांकि उन्‍होंने कहा हर साल ऐसे ही हम पहली खेप की नीलामी रखते हैं और सबसे अधिक बोली लगाने वाले को बेचते हैं। उसने ये भी बताया कि पिछले 50 साल में ये सबसे महंगी नीलामी है। व्‍यापारी ने बताया कि इससे पहले आम की पहली कैरेट पुणे मार्के में 18 हजार रुपये की, दूसरी 21 हजार रुपये की और तीरस 22 हजार 500 रुपये में और चौथी 22, 500 में नीलम हुई थी।

कोरोना महामारी के बाद अब स्थिति हो रही सामान्‍य

कोरोना महामारी के बाद अब स्थिति हो रही सामान्‍य

व्‍यापारियों ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों से व्‍यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। अब स्थिति सामान्‍य हो रही है। इस कारण व्‍यापारी इतनी अधिक कीमत पर आम खरीद पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+