मंडी सीट: क्वीन vs क्वीन में होगा मुकाबला? पहली बार चुनाव लड़ रहीं कंगना रनौत को कौन देगा टक्कर?
kangana ranaut vs Pratibha singh (Mandi): लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। मंडी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को टिकट दिया है।
कंगना रनौत पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस की ओर से मंडी सीट से टिकट वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह को दी जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो हिमाचल प्रदेश की हॉट सीट मंडी में इस बार क्वीन vs क्वीन में टक्कर होगी। प्रतिभा सिंह राजपरिवार से संबंध रखती हैं, इसलिए उनके समर्थक उन्हें 'रानी' साहिबा कहते हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा- चुनाव लड़ने का फैसला मैंने, हाईकमान पर छोड़ा है
मंडी से वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह पहले कह रही थीं कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वो हाईकमान के फैसले का मानेंगी। अगर मंडी पर निवर्तमान सांसद एकबार फिर चुनाव लड़ती हैं तो कांग्रेस की बड़ी मुश्किल हल हो सकती है। कांग्रेस के सामने इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती कंगना के टक्कर में मंडी से किसी को उतरना है।
हिमाचल प्रदेश सरकार और राज्य में पार्टी संगठन के बीच हुई बैठक के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि,
'मैंने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला आलाकमान पर छोड़ा है। अब देखते हैं कि वहां से क्या फैसला किया जाता है। हालांकि मैंने हाईकमान को बता दिया है कि स्थिति हमारे 'अनुकूल नहीं' है और पार्टी कार्यकर्ता निराश हैं...इसलिए मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।'
कंगना रनौत बोलीं- 'मुझे हीरोइन नहीं, अपनी मां-बहन ही समझो...'
कंगना रनौत ने राजनीतिक मैदान में उतरते ही कमर कस ली है। वो लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। कंगना रनौत ने शुक्रवार 29 मार्च को रोड शो भी किया है।
कंगना रनौत ने कहा,
''यह मत सोचो कि कंगना हीरोइन हैं, वह स्टार हैं। कंगना को अपनी बहन, अपनी बेटी समझो। सब मेरा परिवार हैं।''
कंगना ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,
''कांग्रेस मंडी से मेरा नामांकन स्वीकार नहीं कर पाई। वे घटिया राजनीति करने लगे। उनके नेता राहुल गांधी हिंदुओं में 'शक्ति' को नष्ट करने की बात करते हैं।'
कंगना ने आगे कहा,
''उनके प्रवक्ता मंडी की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं...मंडी का नाम ऋषि मड़व के नाम पर रखा गया है। मंडी वह स्थान है जहां ऋषि पराशर तपस्या में बैठे थे। मंडी हर साल 'महाशिवरात्रि' पर सबसे बड़ा 'मेला' आयोजित करती है और वे मंडी की महिलाओं के खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करते हैं... लेकिन उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?''
Mandi Lok Sabha Seat: जानिए मंडी लोकसभा सीट के बारे में?
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट 1952 से लेकर 1971 तक कांग्रेस के पास रही है। वहीं 1980 और 1984 के चुनाव में भी यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे।
साल 2004 से लेकर 2014 तक भी ये सीट कांग्रेस के पास रही है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मंडी से भाजपा उम्मीदवार की जीत हुई थी। 2021 के उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह यहां से जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications