Manan Mishra Vs CJP: जो दीपके चाहते हैं, वही हम भी चाहते हैं', 24 घंटे में बदले BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा के तेवर

BCI Manan Mishra Vs CJP: NALSAR विवाद में छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया और CJP आमने-सामने नजर आए थे। CJI सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह में बुलाए जाने के विरोध के बाद छात्रों की जांच और उनके वकील के तौर पर नामांकन को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। CJP ने BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा पर सवाल उठाए और कार्रवाई वापस लेने की मांग की।

बाद में BCI ने अपना फैसला वापस ले लिया। अब मनन मिश्रा के ताजा बयान में तेवर बदले नजर आए। उन्होंने CJP नेताओं से बातचीत की पेशकश की और कहा कि छात्रों का हित ही सर्वोपरि है।

BCI Manan Mishra Vs CJP

NALSAR विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला

NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को बुलाए जाने का कुछ छात्रों ने विरोध किया था। इसके बाद BCI ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रों की जांच और उनके वकील के तौर पर नामांकन को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। फैसले के बाद छात्रों और कानून जगत में सवाल उठने लगे। मुद्दा सिर्फ विरोध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्रों के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़ा बड़ा विवाद बन गया।

ये भी पढ़ें: मनन मिश्रा कौन ? CJP ने उनके खिलाफ क्यों खोला मोर्चा, इस्तीफे के लिए कर सकती है आंदोलन, CJI से जुड़ा है विवाद

CJP ने मनन मिश्रा पर साधा निशाना

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर BCI और उसके अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा पर सवाल उठाए। पार्टी का कहना था कि छात्रों के विरोध के आधार पर उनके करियर पर असर डालना ठीक नहीं है। CJP ने इस मुद्दे को युवाओं के अधिकार और उनके भविष्य से जोड़ दिया। पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास और अभिजीत दीपके की ओर से भी लगातार सवाल उठाए गए और मनन मिश्रा से जवाब मांगा गया।

BCI ने कार्रवाई वापस ली

विवाद बढ़ने के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई से जुड़े अपने निर्देश वापस ले लिए। अब मनन मिश्रा ने भी साफ किया कि छात्रों के खिलाफ किसी जांच का कोई सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि फैसला आनन-फानन में हुआ था, लेकिन काउंसिल में चर्चा के बाद उसे पूरी तरह वापस ले लिया गया। उनका कहना था कि इसका मकसद छात्रों के हित को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि उनकी सुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता थी।

इस्तीफे के सवाल पर भी नहीं भिड़े

CJP नेता अभिजीत दीपके की ओर से मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग और राज्यसभा सीट पर दावा करने जैसी बातें कही गईं। लेकिन जब मनन मिश्रा से इस पर सवाल हुआ तो उन्होंने सीधे टकराव वाला जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह CJP नेताओं से बात करेंगे और बातचीत से वह कभी नहीं कतराते। यानी जिन नेताओं के आरोपों के बीच विवाद बढ़ा था, उन्हीं से बातचीत का रास्ता निकालने की बात अब BCI अध्यक्ष कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं: CJP प्रवक्ता सौरभ दास के घर क्यों पहुंची पुडुचेरी पुलिस? गृहमंत्री के दौरे पर उठाये थे सवाल

'जो दीपके चाहते हैं, वही हम भी चाहते हैं'

मनन मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि अभिजीत दीपके और सौरभ दास युवाओं के हित को सुरक्षित रखना चाहते हैं और यही BCI का भी उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि छात्रों का हित सर्वोपरि है और उनके अधिकारों व सुविधाओं की रक्षा करना काउंसिल की जिम्मेदारी है। 14 करोड़ रुपये खर्च के आरोप को भी उन्होंने खारिज किया और कहा कि उन्हें ऐसी किसी राशि की जानकारी नहीं है। उन्होंने पूरे विवाद को कहीं न कहीं कम्युनिकेशन गैप बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+