दो बार सीरिया जाने की कोशिश करने वाला IS का संदिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट की लड़ाई में शामिल होने के लिए दो बार सीरिया पहुंचने की कोशिश करने वाले आरोपी को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दो आरोपी भारत में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिन्हें एनआई ने गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग भारत में लोगों की भर्ती करने की भी योजना बना रहे थे। आरोपी की पहचान अब्दुल्ला बासिथ के रूप में हुई है। उसने इससे पहले 2014 और 2015 में सीरिया जाने की कोशिश की थी। जबकि उसका दूसरा साथी अब्दुल कदीर है।

isis

कुल 78 लोगों की गिरफ्तारी
भारत में आईएसआईएस के लिए आतंकी गतिविधि को चलाने के लिए जिन आठ लोगों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है उसमे इन दोनों का नाम भी शामिल है। पिछले दस महीनों में यह पहली बार है जब आईएस से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पिछले वर्ष अक्टूबर में केरल पुलिस ने पांच लोगों को गिऱफ्तार किया था, जिनपर आरोप था कि वह आईएस की गतिविधियों में लिप्त हैं। इस मामले को एनआईए ने दिसंबर 2017 में अपने हाथ में लिया था। अभी तक एनआईए कुल 78 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके तार आईएस से जुड़े होने का शक है।

2014 में भी की थी कोशिश
एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने बताया ककि शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अब्दुल्ला और अब्दुल कदीर व अन्य सहयोगी भारत में आईएस के लिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। एनआईए के अनुसार बसिथ हैदराबाद के हफीजबाबा नगर और कदीर चंद्रयानगट्टा का रहने वाला है। बशिथ उन चार लोगों के गुट का हिस्सा था जिसने 2014 बांग्लादेश के रास्ते सीरिया जाने की कोशिश की थी, लेकिन सीमा पार करते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। हैदराबाद पुलिस ने उसके परिवार की मदद से उसकी काउंसलिंग की थी और चेतावनी देने के बाद उसे छोड़ दिया था।

2015 में नागपुर से गिरफ्तार
लेकिन इसके बाद भी बशिथ ने दिसंबर 2015 में फिर से सीरिया जाने की कोशिश की, लेकिन एक बार फिर से उसे नागपुर एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया है। वह अपने चचेरे भाई सैयद हुसैनी और माज हसन फारूकी की मदद से पहले श्रीनगर फिर वहां से पीओके होते हुए अफगानिस्तान जाने वाला था। लेकिन हैदराबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और दिसंबर 2017 को उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें- आईएसआईएस के चंगुल से छूटी लड़की ने बताई आपबीती, 4 साल तक हुआ गैंगरेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+