दिल्ली: सीढ़ी चढ़ने के विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या
नई दिल्ली। देश की राजधानी में कानून व्यवस्था का क्या हाल है इसका अंदाजा आपको इस खबर से लग जाएगा। दिल्ली के नबी करीम इलाके में रविवार देर रात बदमाशों ने सरेआम एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दरअसल नबी करीम इलाके में कुछ युवकों के बीच सीढ़ी चढ़ने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दो युवकों को बदमाशों ने चाकू घोंप दिया। जिसकी वह से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि पूरा विवाद सीढ़ी चढ़ने को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद शाहनवाज नाम के व्यक्ति ने यासीन की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, वहीं दूसरा युवक फरमान गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक आरोपी का नामू शाहनवाज और दूसरे का नाम राजू है। घटना के बाद इलाके में रहने वालों का कहना है कि इस तरह की घटना यहां अक्सर होती रहती है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। जानकारी के अनुसार आरोपी शाहनवाज के उपर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications