महिला की पोशाक पहनने की वजह से युवक को चाकू से गोदकर मार डाला
नई दिल्ली। दिल्ली ओखला इलाक में 22 वर्षीय युवक को लड़की की वेशभूषा में घूमना जानलेवा साबित हुआ है। युवक को सात लड़कों ने मिलकर चाकू से मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार यह युवक लड़कियों के कपड़े पहनता था, जिसका ये सभी लड़के मजाक उड़ाते थे। पुलिस ने बताया कि हमने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि 3 नाबालिग लड़कों को भी ओखला इलाके से हिरासत में लिया गया है।

डीसीपी चिन्मय विश्वास ने बताया कि इस मामले में आरोपी स्कूल की पढ़ाई को बीच में छोड़ चुके हैं। नाबालिग आरोपियों को शेल्टर होम में भेज दिया गया है, साथ ही हमने घटनास्थल से स्विस चाकू को बरामद किया है, जिससे युवक की हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसका नाम कालू है और उसका शव 23 मई को ओखला के फेज 3 इलाके में मिला था। युवक के चेहरे और सिर में चाकू से मारने के निशान है।
मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम का गठन कर दिया गया है, जिसकी अगुवाई कालकाजी एसएचओ वेद प्रकाश कर रहे है। पुलिस ने बताया कि युवक काला सलवार पहने हुए था और उसके पैर में घुंघरू बंधे हुए थे। युवक की वेशभूषा और चलने के तरीका का ये सभी आरोपी मजाक उड़ाते थे।
इसे भी पढ़ें- शनि मंदिर के मैनेजर ने चोरी का आरोप लगाकर नाबालिक लड़की से की छेड़छाड़, लोगों ने जमकर पीटा












Click it and Unblock the Notifications