दिल्ली: घर के सामने कचरा फेंकने से रोका तो कर दी चाकू मारकर हत्या
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कूड़ा फेंकने से रोकने पर कुछ लोगों ने मिलकर एक 23 साल के युवक की हत्या कर दी। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, वसंतकुंज में गुरुवार को दानिश ने कुछ लोगों को उसके घर के सामने बने गड्ढे में कूड़ा फेंकने से रोका था। जिसे लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू घोंप कर युवक की हत्या कर दी। युवक पर हमला करने वालो में से दो आरोपियों की पहचान वसीम और शाहरुख के तौर पर हुई है।

दानिश अपने परिवार के साथ किराए की झुग्गी में रहतेाथे और एक दुकान पर टेलरिंग का काम करता था। शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले वसीम खान अपने बेटों कसीम खान, आमिर खान और शाहरूख खान के साथ मिलकर दानिश की झुग्गी के सामने बने गड्ढे को पाटने लगे। इस दौरान वहां मौजूद दानिश ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तभी वसीम व उसके बेटों ने दानिश पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दानिश लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
दानिश की चीख सुनकरघर से बाहर आए उसके चचेरे भाई सोहेल आरोपियों ने हमला कर दिया। जिससे वह भी गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस को दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित के पड़ोसी से पीसीआर को कॉ किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसने दानिश को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से कहा गया कि दानिश की मौत यहां लाने से पहले ही हो चुकी थी।
वारदात के बाद चारों भागने लगे तो कैंप के लोगों ने वसीम व शाहरूख को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, देर शाम पुलिस ने आमिर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कसीम की तलाश कर रही है। दोनों पक्ष के लोग मूलरूप से यूपी के बदायूं जिले के इस्लाम नगर निवासी हैं।
ये भी पढ़ें: पिस्टल दिखा के बदमाशों ने की महिला से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications