Man Vs Wild: कब, कैसे और कहां देखें बेयर ग्रिल्स के साथ PM मोदी का खास एपिसोड
नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज में बेयर ग्रिल्स के साथ 'मैन वर्सेस वाइल्ड' के एक विशेष एपिसोड में दिखाई देंगे। इस खास एपिसोड में पीएम मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ उत्तराखंड के जंगलों में नजर आने वाले है। विश्व चर्चित शो मैन वर्सेस वाइल्ड के इस खास एपिसोड में पीएम मोदी वन्य जीव संरक्षण की बात करते हुए नजर आएंगे। वहीं बेयर ग्रिल्स ये बताते हुए नजर आएंगे कि अगर आप कभी जंगल में अकेले फंस गए तो किस तरह से जंगली जानवरों से खुद की रक्षा करना है। इस सो की कुछ झलिकयां सामने आई जिसको की बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

यहां देख सकते हैं मैन वर्सेस वाइल्ड का यह स्पेशल एपिसोड
मैन वर्सेस वाइल्ड का पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इस स्पेशल एपिसोड का प्रसारण डिस्कवरी इंडिया पर भी किया जाएगा। ऐसे में यदि आपके पास केबल नेटवर्क या डिश सैटेलाइट है तो आप इसे देख सकते हैं। बस चैनल सब्सक्राइब रहना चाहिए। यदि आप इसे भारत के बाहर देख रहे हैं तो फिर डिस्कवरी चैनल पर देख जा सकता है। क्योंकि इसके सारे वैश्विक स्तर पर इसी चैनल पर प्रसारित होता है।

कब और किस चैनल पर होगा इस एपिसोड का प्रसारण?
पीएम नरेंद्र मोदी की विशेषता वाला 'मैन वर्सेस वाइल्ड' एपिसोड आज (12 अगस्त, 2019) को रात 9 बजे प्रसारित होगा। वैसे इस शो का प्रसारण विश्वस्तर पर डिस्कवरी चैनल पर होगा। जबकि भारत में इसे डिस्कवरी इंडिया पर भी देख सकते हैं।

इसे अपने फोन पर कैसे देखें?
यदि आपके पास टाटा स्काई या इसी तरह के सैटेलाइट नेटवर्क है, जो कि फोन पर स्ट्रीमिंग की सुविधा देते हैं तो अगर आपने चैनल को सब्सक्राइब किया है तो इस एपिसोड को देख सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके पास एयरटेल टीवी का कनेक्शन है तो वहां पर आप इसका स्ट्रीमिंग एपिसोड देख सकते हैं। साथ में डेलीहंट ऐप पर भी इसे देखा जा सकता है।

ऑनलाइन देख सकते हैं या नहीं?
मैन वर्सेस वाइल्ड के इस एपिसोड को लेकर अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इसका प्रसारण ऑनलाइन किया जाएगा या नहीं। लेकिन ऐसी संभावना है कि शायद इस एपिसोड को पीएमओ के सोशल मीडिया एकाउंट पर प्रसारित किया जाए। हालांकि इसके लिए अभी तक कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है और ना ही ऐसा कोई बयान सामने आया है।
यह भी पढ़ें- Man Vs Wild में पीएम मोदी के आने के बाद पर्यटन विभाग ने लिया बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications