ट्रोलर्स को नहीं पसंद प्राची देसाई से भी ज्यादा अभिषेक बच्चन के फॉलोअर्स, एक्टर ने दिया शानदार जवाब

नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड में कई एक्टर और एक्ट्रेस को नेपोटिज्म के नाम पर ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भाई-भतीजावाद की बहस तेज हो गई है। तब से कई स्टार किड्स ट्विटर पर लोगों के ट्रोल के शिकार हुए हैं। अब एक्टर अभिषेक बच्चन को ट्विटर पर ट्रोल करने की कोशिश की गई है। ट्विटर पर एक यूजर्स ने अभिषेक बच्चन को लेकर लिखा था कि, वे अपने परिवार के कारण फेमस हैं ना कि, अपने अभिनय कौशल की वजह से। यहीं ट्रोलर ने अभिषेक और एक्ट्रेस प्राची देसाई के ट्विटर फॉलोवर्स को लेकर भी निशाना साधा।

ट्रोल ने अभिषेक के फॉलोवर्स संख्या पर उठाए सवाल

ट्रोल ने अभिषेक के फॉलोवर्स संख्या पर उठाए सवाल

ट्विटर पर अक्षित सिंघल नाम के एक शख्स ने अभिषेक बच्चन को टैग कर लिखा कि, आउटसाइडर बनाम नेपोटिज्म...प्राची देसाई के 1.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं.. अभिषेक बच्चन के 15.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। और आप लोग बॉलीवुड से अच्छे की उम्मीद कर रहे हैं। मतलब कैसे? अब समय आ गया है कि, हमें टेलेंट की सराहना और समर्थन करना शुरू कर देना चाहिए न कि नेपोटिज्म और चेहरों का। यूजर्स ने अपने ट्वीट में कंगना रनौत , अनर्व गोस्वामी और पीएमओ को टैग किया है।

अभिषेक ने दिया शानदार रिप्लाई

अभिषेक ने दिया शानदार रिप्लाई

ट्विटर यूजर के इस ट्वीट का अभिषेक बच्चन ने शानदार तरीके से जवाब दिया। अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा कि, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके सोशल मीडिया पर जितने भी फॉलोवर्स हैं, वह किसी भी तरह से स्वीकृति या लोकप्रियता या प्रतिभा का बैरोमीटर नहीं है। मेरी दोस्त प्राची देसाई एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और उन्हें समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं है। उनका काम खुद बोलता है।

अभिषेक और प्राची एक साथ फिल्म में कर चुके हैं काम

अभिषेक और प्राची एक साथ फिल्म में कर चुके हैं काम

अभिषेक और प्राची ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म बोल बच्चन में साथ काम किया है। 6 जुलाई को फिल्म बोल बच्चन की रिलीज को 8 साल पूरे हो गए। फिल्म में असिन, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरण सिंह, असरानी, नीरज वोरा, जीतू वर्मा समेत कई एक्टरों ने काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+