अधेड़ उम्र के यात्री ने फ्लाइट में कपड़े उतार महिला क्रू से की बदसलूकी

नई दिल्ली। पिछले दिनों भुवनेश्वर से दिल्ली जा रहे इंडिगो फ्लाइट की यात्रा के दौरान एक शर्मनाक वाकया सामने आया। इस सफर में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी और गंदी हरकत की।

दरअसल पहले उस व्यक्ति से महिला क्रू मेंबर से सीट बेल्ड बांधने में मदद ली और थोड़ी देर बाद वो शौचालय चला गया और उसके बाद उसने वहां से मदद के लिए बेल बजा दी। जब महिला क्रू मेंबर वहां पहुंची तो उसने देखा कि वो व्यक्ति नग्न अवस्था में था और उसने महिला से कपड़े पहनाने को कहा, जिस पर महिला ने मना कर दिया और कहा कि वो शौचालय से खुद बाहर आए।

इस पर वो व्यक्ति भड़क गया और उसने महिला क्रू मेंबर को गाली देना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर मेल क्रू मेंबर ने किसी तरह उसे बाथरूम से बाहर निकाला और उसे सीट पर बैठाया। महिला क्रू मेंबर ने पायलट से उस व्यक्ति की शिकायत की, जिसके बाद जैसे ही प्लेन दिल्ली लैंड हुआ, उस व्यक्ति को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+