फिल्म सिटी के पास शूटआउट में बाल-बाल बचे अमिताभ
मुंबई। मायानगरी मुंबई में शूटआउट हुआ है। सबसे चिंता करने वाली बात ये है कि जिस जगह पर शूटआउट हुआ है वहां से मात्र 20 फीट की दूरी पर मौजूद थे बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन। इस गैंगवार में एक व्यक्ति की गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोरागांव के पास फिल्म सिटी के गेट नंबर 2 पर मोटरसाकिल पर आए अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। हमले का शिकार बने शख्स की पहचान राजू शिंदे के तौर पर हुई है। उसके हाथ और पेट में गोलियां लगी हैं। राजू के बारे में बताया जा रहा है कि वह सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है।
जिस समय गोली चली उस समय अमिताभ बच्चन घटनास्थल से करीब 20 फुट की दूरी पर शूटिंग कर रहे थे। घटना के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट भी किया है और जानकारी दी कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। फायरिंग के बाद लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। लेकिन थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने पुष्टि कर दी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसकी मौत नहीं हुई है।
थोड़ी ही देर बाद अमिताभ ने अपने ट्वीट में सुधार भी कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications