महिला के साथ फ्लाइट में अश्लील हरकत, गलत तरह से छुआ

फ्लाइट में युवक ने महिला की जांघ को दबाया, पूछा- अच्छा नहीं लगा क्या?

नई दिल्ली। सोमवार सुबह दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में एक महिला वकील के साथ बराबर वाली सीट पर बैठे शख्स के अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इस शख्स ने महिला को लगातार गलत तरह से छुआ और जह महिला ने इससे तंग आकर अपनी सीट बदली तो उससे पूछा कि क्या तुम्हें इसमें मजा नहीं आ रहा है।

Man, woman, delhi, mumbai, flight, molestation, यौन शोषण, फ्लाइट, मुंबई

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, मुंबई की महिला वकील सोमवार सुबह दिल्ली से लौट वापस लौट रही थी। उसके बराबर वाली सीट पर बैठे शख्स ने उनकी जांघ और शरीर के दूसरे हिस्सों को छूना शुरू कर दिया। विरोध के बाद भी जब ये नहीं रुका तो महिला ने एयर होस्टेस से इसकी शिकायत की। एयर होस्टेस के उसे सही से बैठने की हिदायत देने के बाद भी उसने वही सब जारी रखा तो महिला ने पायलट से अपनी सीट बदल देने को कहा, जिसके बाद महिला को दूसरी सीट दे दी गई। ये शख्स इसके बावजूद भी बेशर्मी करता रहा और सीट बदल रही महिला से पूछा कि क्या उसे उसके छूने का अंदाज पसंद नहीं आया।

महिला ने फ्लाइट के लैंड होने के बाद सीधे सीआईएसएफ से इसकी शिकायत की। सीआईएसएफ ने मामलो को सहर पुलिस स्टेशन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 (छेड़छाड़) में शख्स पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स की पहचान गुडगांव के मोहित कंवर के रूप में की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+