42 साल बाद दादू ने देखी पोते संग थियेटर में पिक्चर, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला Video

नई दिल्ली, 26 अगस्त। कहते हैं ना अगर आपके सिर पर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद है तो आप बहुत ही सौभाग्यशाली हैं। आब जब छोटे थे तो आपके दादा-दादी, नाना-नानी आपको खूब सारा प्यार देते हैं और आपको जीवनभर के लिए कभी ना भूलने वाली यादें देते हैं। इन्ही यादों को आप हमेशा अपने पास सहेजकर रखते हैं। हम आपको अपने बुजुर्गों की याद इसलिए दिला रहे हैं क्योंकि एक व्यक्ति अपने दादा को लेकर मॉल घूमने गया और उनके साथ फिल्म देखी। युवक ने अपने दादा के साथ के इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे देखकर आपको अपने दादा-नाना की जरूर याद आएगी।

42 साल बाद फिल्म देखने पहुंचे

42 साल बाद फिल्म देखने पहुंचे

दरअसल युवक के दादा 42 साल बाद फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे और उनका यह अनुभव अपने आप में देखने वाला है। युवक के दादा के चेहरे के हावभाव को देखकर आप महसूस कर सकते हैं कि किस तरह के भाव उनके अंदर चल रहे हैं। डॉक्टर दीपक अपने दादा को लेकर फिल्म देखने के लिए मॉल पहुंचे। डॉक्टर दीपक के दादा पारंपरिक कपड़ों में मॉल पहुंचे, उन्होंने धोती कुर्ता पहन रखा है और सिर पर पगड़ी पहन रखी है। वह मॉल में घूमते हुए इसकी तारीफ करते हैं।

लोगों ने की तारीफ

लोगों ने की तारीफ

डॉक्टर दीपक ने अपने दादा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आप अपने दादा के साथ थिएटर जा रहे हैं। आखिरी बार मेरे दादा 1980 में फिल्म देखने के लिए गए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर दीपक के दादा थिएटर में अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर डॉक्टर दीपक का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को 6 लाख से अधिक लोग अब तक देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पहले अस्पताल की कराई थी सैर

पहले अस्पताल की कराई थी सैर

एक यूजर ने लिखा, दिल को छू लेने वाला वीडियो, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, यह कितना अच्छा वीडियो है। इस वीडियो को डॉक्टर दीपक ने पिछले हफ्ते शेयर किया था। इस वीडियो पर 500 से अधिक लोगों ने कमेंट किया है। इससे पहले डॉक्टर दीपक अपने दादा को लेकर अपने अस्पताल भी गए थे। उन्होंने अपने दादा को अस्पताल की सैर कराई थी। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि आप उनके चेहरे की खुशी को देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+