गर्लफ्रेंड की सगाई में पहुंचे प्रेमी ने सरेआम उसे बांहों में भर लिया और फिर...
फिल्मी अंदाज में प्रेमिका की सगाई में पहुंचे युवक ने वहां मौजूद तमाम लोगों को नजरअंदाज करते हुए सीधे स्टेज पर पहुंचकर उसे बाहों में भरकर किस कर लिया और सबके सामने प्यार का इजहार किया।
हैदराबाद। अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में आपने देखा होगा कि लड़की की शादी में अचानक उसका प्रेमी पहुंच जाता है और माहौल गरमा जाता है। एक वक्त ऐसा भी था जब 'ठहरो ये शादी नहीं हो सकती' वाला डायलॉग बेहद चर्चित था। लेकिन हाल ही में आंध्र प्रदेश के एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की सगाई में पहुंचकर जो किया वह देखकर सब दंग रह गए।

स्टेज पर चढ़कर किया लड़की को किस
घटना हैदराबाद के पास एक गांव की है। फिल्मी अंदाज में प्रेमिका की सगाई में पहुंचे युवक ने वहां मौजूद तमाम लोगों को नजरअंदाज करते हुए सीधे स्टेज पर पहुंचकर उसे बाहों में भरकर किस कर लिया और सबके सामने प्यार का इजहार किया।
नोटबंदी के बाद कालेधन को लेकर मोदी सरकार ने किया बड़ा दावा
लड़की ने परिजनों को बताई ये बात
यह सब तब हुआ जब लड़की दूसरे लड़के को अंगूठी पहनाने जा रही थी। लड़की को प्रेमी की बाहों में देखकर लड़का और उसके परिजन नाराज होकर वहां से चले गए। लड़की ने सभी के सामने यह स्वीकार किया कि वह भी लड़के से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है।
नहीं मान रहे थे लड़की के घर वाले
लड़की के घर वाले इस बात पर काफी नाराज हुए लेकिन लड़के ने हिम्मत नहीं हारी। वह लगातार लड़की के परिजनों को मनाता रहा। आखिरकार लड़की के परिजन राजी हुए और लड़के के परिवार को बुलाकर दोनों की शादी तय कर दी।












Click it and Unblock the Notifications