हवा में प्यार का इजहार! फ्लाइट में शख्स ने मंगेतर को किया प्रपोज, माहौल हुआ रोमांटिक
एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने अपनी मंगेतकर को प्रपोज कर दिया। इस दौरान पूरी फ्लाइट का माहौल रोमांटिक हो गया।

हर कोई अपने प्यार का इजहार ऐसी जगह पर करना चाहता है, ताकी वह पल उसे हमेशा याद रहे। कई स्टार खिलाड़ी अपने प्यार का इजहार स्टेडियम में भी कर चुके हैं। लेकिन सोमवार को एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को स्टेडियम में नहीं, बल्कि प्लेन में ही प्रपोज कर दिया। जानकारी के मुताबिक मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक व्यक्ति ने बीच हवा में घुटने के बल बैठकर अपने प्यार का इजहार किया। वहीं, लड़की ने भी प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। वहीं, इस दौरान फ्लाइट में सवार अन्य यात्रियों ने तालियां बजाकर दोनों का स्वागत किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एयर इंडिया ऑफिशियल ने बताया कि फ्लाइट में एक जोड़े ने अपने प्यार का इजहार किया। जिसकी वजह से 2 जनवरी की इस फ्लाइट में पूरा माहौल रोमंटिक हो गया। फ्लाइट में सवार अन्य यात्रियों ने जोड़े का हौसला बढ़ाया और हमेशा साथ बने रहने की दुवाएं दी।
Recommended Video

प्रपोजल का वीडियो एयर इंडिया की तरफ से साझा किया गया है। जिस व्यक्ति ने अपनी मंगेतर को प्रपोज किया। उसने उसी के साथ उड़ान की योजना बनाई और फ्लाइट में सवार हुआ। जब फ्लाइट उड़ने लगी तो व्यक्ति ने एक विशाल गुलाबी बैनर के साथ विमान के गलियारे में आया और पूछा कि क्या "मैं हमेशा के लिए तुम्हारे साथ एक मील चल सकता हूं। क्या आप मेरे साथ चलना चाहेंगे?"
वहीं, जैसे ही लड़की अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ अपनी सीट से बाहर निकला उस आदमी ने घुटने टेक दिए और उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 2 जनवरी को हुई जब महिला हैदराबाद के रास्ते लंदन से मुंबई जा रही थी। उसका मंगेतर - जिसका दोस्त चालक दल के सदस्यों में से एक को जानता था। उसने मुंबई-हैदराबाद-मुंबई की फ्लाइट बुक की ताकि वह उसे प्रपोज कर सके।
एयर इंडिया के अधिकारी ने कहा कि यह घटना चालक दल के साथ-साथ यात्रियों के लिए भी एक तरह की कहानी थी। खासकर ऐसे समय में जब घोर लापरवाही की वजह से कई प्रकरणों को लेकर एयर इंडिया सवालों के घेरे में है।
ये भी पढ़ें- भारत की आजादी में कांग्रेस का बड़ा योगदान है लेकिन......अमित शाह ने इतिहास लेखन को लेकर कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications