लड़कियों के कपड़े पहनकर दोस्त की पत्नी के साथ 7 साल से चला रहा था चक्कर

लड़कियों के कपड़े पहनकर दोस्त की पत्नी के साथ बनाता था संबंध, लेकिन रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी।

पुणे। पुणे में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां दोस्त ने दोस्ती को शर्मसार कर उसी की बीवी के साथ अवैध संबंध बनाए। सात साल से पति के सामने पत्नि और उसका दोस्त उसी के घर में आपस में मिलते रहे, लेकिन पति को कानों-कान खबर नहीं हुई। अपनी पहचान छुपाने के लिए दगाबाज दोस्त लड़कियों के कपड़े पहनकर उसके घर आता था,ताकि किसी को उसपर शक न हो। लेकिन एक दिन दोनों का भेद खुल गया है और दोनों रंगे हाथों पकड़े गए।

 Man pretended to be a woman for 7 years just so he could meet his friend’s wife

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुणे में एक बर्तन के व्यापारी के साथ उसके पुराने दोस्त ने ऐसा काम किया, दोस्ती पर से लोगों का भरोसा उठा जाए।पुणे के पेठ में रहने वाले बर्तन व्यापारी ने अपने दोस्त राजेश मेहता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उसने दोस्त के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने, धोखा देने का आरोप लगाया। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पुराने दोस्त थे। राजेश का उसके घर आना-जाना था। इसी बीच राजेश और व्यापरी की पत्नी के बीच नजदीकी बढ़ने लगी।

दोनों के बीच संबंध बनने लगे। जब कबी भी व्यापारी घर पर नहीं होता वो उसकी पत्नी के साथ वक्त बिताने के लिए पहुंच जाता था। अपनी पहचान छुपाने के लिए वो लड़कियों के कपड़े पहनकर आता था। बाद में वो अपने दोस्त को क्लोरोफॉर्म सुंघाकर बेहोश कर देता और फिर सकी पत्नी के साथ बक्त गुजारने लग जाता। बुधवार को भी उसने ऐसा ही किया, लेकिन व्यापारी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। व्यापारी ने उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+