फर्जीवाड़ा: 1 करोड़ रुपए के लिए अपनी बीवी को मृत बताया, खुला राज तो पहुंचे जेल
हैदराबाद। अक्सर आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि इंश्योरेंस के पैसों के लिए फर्जी मौत को दिखाया जाता है, जिसके बाद इंश्योरेंस कंपनी से पैसा ऐंठा जाता है। लेकिन हैदराबाद में कुछ यही फिल्मी मामला सामने आया है, जहां एक करोड़ रुपए के लिए पति ने अपनी पत्नी को मृत बताया। लेकिन युवक की पत्नी जिंदा थी और उसने फर्जीवाड़ा करके इंश्योंरेंस कंपनी को एक करोड़ रुपए की चपत लगाने की कोशिश की। लेकिन युवक का राज उस वक्त खुल गया जब हैदराबाद के बंजारा हिल्स के पास से पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इंसपेक्टर के श्रीनिवास ने कहा कि नाजिया शकील को इंश्योरेंस कंपनी के साथ फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने फर्जीवाड़ा करके प्रिंसेस शेहवर अस्पताल जोकि पुरानी हवेली में है से डेथ सर्टिफिकेट हासिल किया और कब्रस्तान से भी फर्जीवाड़ा करके डेथ सर्टिफिकेट हासिल किया। इन जगहों से मिले डेथ सर्टिफिकेट की बदौलत नाजिया शकील के पति ने ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से डेथ सर्टिफिकेट हासिल किया।

जानकारी के अनुसार नाजिया शकील और उसके पति सैयद आलम ने 2012 में इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी, वह हर वर्ष 11 हजार रुएए की राशि बतौर पॉलिसी जमा कर रहे थे, इस पॉलिसी में उन्हें एक करोड़ रुपए का कवर दिया गया था। 29 सितंबर को बंजारा हिल्स रोड 10 स्थित आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल इंश्योरेंस ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें सैयद आलम की ओर से एक करोड़ रुपए के इंश्योरेंस राशि का दावा किया गया है, उनका दावा है कि उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई है।
सैयद ने अपनी पत्नी नाजिया को मृत घोषित किया
श्रीनिवास ने बताया कि हमे जो शिकायत मिली उसमे कहा गया है कि सैयद ने अपनी पत्नी नाजिया को मृत घोषित किया है, जबकि कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने जांच में यह पाया है कि नाजिया जिंदा हैं और उनके पति ने फर्जी तरीके से उनकी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल किया और एक करोड़ रुपए की इंश्योरेंस राशि का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद हमने जांच शुरू की तो पता चला कि जिस महिला की मृत्यु हुई थी वह सैयद के घर के पास रहती थी, उसका नाम मल्लिका बेगम था।
अस्पताल के रिकॉर्ड के साथ फर्जीवाड़ा
जानकारी के अनुसार सैयद ने अस्पताल के रिकॉर्ड के साथ फर्जीवाड़ा किया और मल्लिका के दस्तावेजों को नाजिया के दस्तावेज से बदल दिया, इसी आधार पर उसने कब्रिस्तान के दस्तावेजों के साथ फर्जीवाड़ा किया। अस्पताल के द्वारा मिले दस्तावेजों के आधार पर उसने अस्पताल से फर्जी डेथ सर्टिफिकेट हासिल कर लिया। । घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो दंपति फरार थे। तभी पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की नाजिया मेहदीपटनम में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही है। जब पुलिस की एक टीम वहां पहुंची तो उन्होंने पूछताछ शुरू की, जिसके बाद नाजिया को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल हुई औऱ उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट में महिला ने कहा कि उसे इस फर्जीवाड़े की जानकारी नहीं है, इस बारे में उनके पति से पूछताछ की जाए।












Click it and Unblock the Notifications