हैदराबाद में दिन दहाड़े युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, तमाशा देखती रही भीड़
नई दिल्ली। हैदराबाद में एक युवक की दिन दहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना को सैकड़ों लोगों के सामने अंजाम दिया गया लेकिन कोई बचाने के लिए आगे नहीं आया। यहां तक घटना स्थल से पुलिस की गाड़ी निकल गई लेकिन रूकी तक नहीं जबकि वहां पर काफी संख्या में लोग तमाशा देख रहे थे। यह घटना हैदराबाद के अट्टापुर रोड का है जहां एक सनकी युवक ने अचानक एक शख्स पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के तुरंत बाद युवक की मौत हो गई और लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे।

लेकिन सबसे अजीब बात ये रही कि सैकड़ों की भीड़ में से कोई भी व्यक्ति बचाने के लिए सामने नहीं आया। और तो और घटने के समय पुलिस की गाड़ी भी सामने से गुजर गई लेकिन हस्तक्षेप नहीं किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह से और लोगों के बीच में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की उम्र 35 साल बताई जा रही है। घटना के बाद सामने आई पुलिस ने बताया है करीब 6 महीने पहले आरोपी ने महेश गौड़ नाम के एक शख्स की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। इसलिए पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि इस हत्या के तार भी उसी से जुड़े हो सकते हैं हो सकता है कि हत्या का बदला लेने के लिए इस इस घटना को अंजाम दिया गया हो। पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी कोर्ट में पेशी के लिए जा रहा था, उसी समय महेश गौड़ के परिवार वालों ने उसे दौड़ा लिया था और सड़क पर पकड़ कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने कहा कि वो इस घटना की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- फुटबॉल खेल रहे बच्चे के ऊपर से गुजर गई कार, फिर क्या हुआ देखिए Shocking Video












Click it and Unblock the Notifications