Masturbate in Public: बीच चौराहे पर ही महिला पुलिस अधिकारी के सामने हस्तमैथुन करने लगा युवक

Recommended Video

    Panchkula में Lady Police Officer के सामने गन्दी हरकत करने लगा युवक और फिर | वनइंडिया हिंदी

    पंचकूला। देश की राजधानी में बस के भीतर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के बगल में बैठे युवक के हस्तमैथुन की खबर के बाद एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है। इस बार ओल्ड पंचकूला में महिला पुलिसकर्मी के सामने ही युवत के हस्तमैथुन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को जब महिला पुलिसकर्मी एक साथी सब इंसपेक्टर के साथ जा रही थी, तभी सड़क पर ही एक व्यक्ति उसे देखकर हस्तमैथुन करने लगा।

    ट्रैफिक लाइट पर घूरने लगा

    ट्रैफिक लाइट पर घूरने लगा

    दरअसल मंगलवार शाम तकरीबन 6.30 बजे जब पंचकूला सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन पर तैना महिला हेड कॉस्टेबल अपने साथी सब इंसपेक्टर के साथ एक मामले में किसी से मिलने के लिए जा रही थी, तभी एक जगह पर रेड लाइट होने की वजह से उन्होंने अपनी स्कूटी रोगी। इस दौरान स्कूटी पर पीछे बैठी सब इंसपेक्टर ने बताया कि सड़क पर खड़ा एक युवक उन्हे घूर रहा था। जब उन्होंने उसकी तरफ देखा तो युवक ने अपनने पैंट की जिप खोली और उनके सामने ही सड़क पर हस्तमैथुन करने लगा।

    दिल्ली में भी हो चुकी है घटना

    दिल्ली में भी हो चुकी है घटना

    युवक की इस हरकत को देखकर दोनों ही महिला पुलिसकर्मी हैरान रह गई और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पीसीआर को दी, जिसके बाद महज पांच मिनट के भीतर मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में बस के भीतर व्यक्ति ने छात्रा के बगल में ही हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद इस घटना का वीडियो बनाकर लड़की ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया था।

    महिला को छूने की कोशिश कर रहा था युवक

    महिला को छूने की कोशिश कर रहा था युवक

    बस के भीतर जिस तरह से युवक ने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया उसके बारे में युवती ने बताया कि उस अधेड़ को ऐसा करते देख मैं सन्‍न रह गई थी, वो बार-बार मुझे छूने की कोशिश कर रहा था और जब मैंने इसके बारे में लोगों को बताया तो उन लोगों ने इसे अनदेखा कर दिया। कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।' छात्रा ने बताया कि मैंने उस आदमी को चिल्‍ला कर कहा कि वो ऐसा क्‍यों कर रहा है उसके बावजूद भी वो ऐसा करता रहा। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

    इसे भी पढ़ें- बस में हस्‍तमैथुन का मामला: 'मैं किताब पढ़ रही थी और अचानक सीट हिलने लगी, देखा तो वो मास्‍टरबेट कर रहा था'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+