साउथ दिल्ली में थाने के अंदर हत्या, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, इलाके में सनसनी
मृतक की पत्नी के मुताबिक अनिल जब मेहमानों को छोड़ने बाहर आया तो बाहर इलाके का ही विशाल नाम का शख्स मौजूद था जिसका किसी बात को लेकर अनिल के साथ झगड़ा हो गया।
नई दिल्ली। दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने के अंदर फाइल के नुकिले क्लिप से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। दरअसल झगड़े की शिकायत के बाद पुलिस दो युवकों को थाने लाई थी जहां एक युवक ने दूसरे पर नुकिले फाइल क्लिप से थाने अंदर हमला कर दिया बाद में इलाज के दौरान दूसरे युवक की मौत हो गई।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक सोमवार देर रात दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में अनिल नाम के शख्स की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी के मुताबिक सोमवार को अनिल की बेटी का बर्थडे था। बर्थडे के बाद अनिल मेहमानों को छोड़ने घर के बाहर आया। मृतक की पत्नी के मुताबिक अनिल जब मेहमानों को छोड़ने बाहर आया तो बाहर इलाके का ही विशाल नाम का शख्स मौजूद था जिसका किसी बात को लेकर अनिल के साथ झगड़ा हो गया। अनिल की पत्नी ने पीसीआर कॉल किया।
मृतक की पत्नी के मुताबिक पुलिस दोनों को लेकर अंबेडकर नगर पुलिस स्टेशन पहुंची । कुछ देर बाद थाने के अंदर ही आरोपी ने अनिल पर नुकीली चीज से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। हालांकि पुलिस के मुताबिक ये पूरा झगड़ा पुलिस स्टेशन में नहीं बल्कि पुलिस स्टेशन के बाहर अंबेडकर नगर इलाके में हुआ था।
लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि झगड़ा पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिसकर्मियों के सामने हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications