दिल्ली: झगड़े के बाद मायके चली गई पत्नी, ससुराल पहुंचकर दामाद ने सास को मार डाला

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में दामाद द्वारा सास की हत्या करने मामला सामने आया है। हत्या के पीछे वजह बताई जा रहा है कि सास ने दामाद के साथ बेटी को भेजने से इनकार कर दिया। बस इसी बात से गुस्साए दामाद ने रॉड उठाकर सास के सिर पर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोचकर उसकी धुनाई कर और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Man killed mother-in-law in Rohini, Delhi

पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि लोगों की पिटाई के घायल दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन जैसे ही उसको छुट्टी मिलेगी उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक दामाद की पहचान राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बाताया कि रामकली परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर 4 में रहती है। पति महेश कुमार हैं। सास घरों में साफ सफाई का काम करती थी। इसी बीच रामकली ने अपनी बेटी विमला की शादी राजेश की थी। जो कि विजय विहार फेज 2 में रहता था।

सोमवार की रात किसी बात को लेकर राजेश और उसकी पत्नी विमला के बीच झगड़ा हुआ और उसने पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से नाराज विमला अपने मायके चली आई। रात में राजेश पत्नी को लेने के लिए मायके पहुंचा। अगले कि राजेश फिर ससुराल पहुंचा और विमला को ले जाने जिद्द करने लगा। लेकिन रामकली ने बेटी को भेजने से इनकार कर दिया। बस इसी बात से गुस्सा होकर राजेस ने घर में रॉड को उठाकर सास के सिर पर मार दिया। सास को मारने को बाद राजेश ने भागने का प्रयास किया लेकिन तब तक पड़ोस के लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। और फिर घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें- ऑटो में युवती के साथ दिन दहाड़े छेड़छाड़, ड्राइवर ने दोस्त को साथ बैठाकर की बदसलूकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+