घर में लड़की पैदा हुई तो शख्स ने कर ली आत्महत्या, थोड़ी देर बाद पत्नी की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली। बेशक आज के वक्त में लड़कियों और लड़कों को बराबर समझने की बात हर कोई करता हो लेकिन फिर भी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जिनमें लड़की का पैदा होना परिवार को पसंद नहीं आता है। ऐसा ही एक मामला त्रिपुरा से भी सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के जन्म के बाद आत्महत्या कर ली। वहीं बाद में उसकी पत्नी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने जब बेटी को जन्म दिया तो बाद में उसे खबर मिली कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है, साथ ही उसकी सास ने भी बेटी पैदा होने पर उसे ताने मारे, ये सब वो झेल नहीं पाई और उसे हार्ट अटैक आ गया।

tripura, man killed himself, girl child, girl child born, girl child tripra, woman dies after girl child, त्रिपुरा, बेटी के पैदा होने के बाद पिता ने की आत्महत्या, बेटी, बेटी पैदा होना

इस मामले में जानकारी देते हुए सोमवार को पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 साल की सुप्रिया दास ने करीब 4 दिन पहले ही लड़की को जन्म दिया था। जिसके बाद से उसके ससुराल वाले और पति प्राण गोविंद दास उसे भलाबुरा कह रहे थे। इन सबको उम्मीद थी कि लड़का पैदा होगा। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पत्नी से झगड़ा होने के बाद प्राण गोविंद ने खुद को आग लगाकर रविवार को आत्महत्या कर ली। इसके बाद सुप्रिया की भी अगरतला के एक मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपने पति की आत्महत्या का दुख सहन नहीं कर पाई और उसकी सास भी बेटी पैदा होने के बाद से उसे लगातार डांट रही थी।'

यह घटना दक्षिणी त्रिपुरा जिले के बेलोनिया सब-डिवीजन में आने वाले अगरतला से लगभग 130 किलोमीटर दक्षिण में गौतमनगर में हुई है। मृतक दंपति के पड़ोसियों का कहना है कि लड़की को जन्म देने के बाद से ही सुप्रिया की सास उसे भलाबुरा कह रही थी। वह कहती थी कि 'लड़की का जन्म लेना परिवार के लिए अशुभ है।' हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+