मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक के आगे कूदा एक शख्स, काफी देर तक बाधित रही सेवा
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन रूट सोमवार को थोड़ी देर के लिए बाधित रहा। करीब 20 मिनट की देरी के बाद सेवा का सुचारू कर दिया गया है। डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो की ब्लू लाइन पर सेवा बाधित हुई। इसके कारण यमुना बैंक से कीर्ति नगर के बीच यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हुई। सेवा बाधित करने की पीछे की वजह एक शख्स सोमवार देर शाम को मेट्रो ट्रैक पर कूद जाना बताया जा रहा है।

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स रेल ट्रैक पर कूद गया, जिसके चलते इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। इसके अलावा बाकी की रूटों पर सेवाएं सामान्य है। बताया जा रहा है कि ट्रैक पर कूदने वाले शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शख्स के अचानक ट्रैक पर कूदने से वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए।
पुलिस ने बताया कि, लड़के का नाम प्रतीक है और उसने मेट्रो के सामने कूदकर सुसाइड की कोशिश की थी। घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस सुसाइड की वजहोंं पता कर रही है
इससे पहले रविवार को शालीमार बाग इलाके में एक शख्स ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद भी मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर खुदकशी कर ली। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मधुर मलानी (44) पत्नी रुपाली (गृहिणी), बेटी समीक्षा (14) व बेटे श्रेयांस (6) के साथ पूर्वी शालीमार बाग के बीजी ब्लॉक के एसएफ फ्लैट नंबर 48 में रहते थे। वह इन दिनों बेरोजगारी के कारण अवसाद में थे।












Click it and Unblock the Notifications