दिल्ली में महीनों बाद खुले मंदिर, भगवान हनुमान बनकर ढोल पर जमकर नाचा भक्त, देखिए वीडियो

नई दिल्ली। आज से राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में अनलॉक एक के तहत मॉल, रेस्त्रां और धार्मिक स्थल खुल गए हैं। सुबह से ही भक्त नियमानुसार भगवान के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। इस बीच दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां एक शख्स ने भगवान हनुमान के रूप में ढोल की थाप पर नृत्य किया है। नृत्य का ये वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है।

hanuman temple, dance video, canaught place, hanuman dance, video, coronavirus, covid-19, covid19, lockdown, delhi, unlock 1, lockdown delhi, religious places, coronavirus in delhi, delhi hanuman mandir, delhi hanuman temple, कोरोना वायरस, दिल्ली, हनुमान मंदिर, हनुमान डांस वीडियो, दिल्ली हनुमान डांस वीडियो, हनुमान मंदिर, कोविड-19, कोविड19, अनलॉक 1, धार्मिक स्थल, लॉकडाउन दिल्ली, धार्मिक स्थल, दिल्ली में कोरोना वायरस

कनॉट प्लेस में स्थित ये मंदिर बाबा खरक सिंह मार्ग पर स्थित है। ये मंदिर न केवल दिल्ली बल्कि देशभर के सबसे प्राचीन हनुमान मंदिरों में से एक है। यहां भगवान हनुमान के दर्शन के लिए दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। दिल्ली में जो स्थान खोले गए हैं, वहां सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग जैसी व्यवस्था भी की गई है। रेस्त्रां में कवल 50 फीसदी की क्षमता से ग्राहक आने की सुविधा है।

इससे एक दिन पहले रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जो दिशा-निर्देश केंद्र सरकार ने जारी किए हैं, दिल्ली में उनका पालन होगा। उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार दिल्ली सरकार ने कल से रेंस्त्रां, शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थल खोलने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने इन स्थानों को खोलने के लिए विशिष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना, मास्क पहनना शामिल है। ये सभी दिशा-निर्देश केंद्र सरकार के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं, इन सभी का दिल्ली में पालन किया जाएगा।'

उन्होंने ये भी कहा, 'हालांकि कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में सरकार बैंकट हॉल खोलने के बारे में बाद में फैसला लेगी, ऐसा इसलिए क्योंकि होटल, बैंकट हॉल को कोविड-19 केयर फैसिलिटी में बदलने की जरूरत पड़ सकती है।' बता दें देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार की ओर से इन स्थानों को दोबारा खोलने का फैसला लिया गया है। वहीं कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर ही शॉपिंग मॉल, रेस्त्रां और धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+