आधी रात पुलिस को फोन कर कहा, हैलो साहब! मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है...

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार रात को एक शख्स ने आधी रात पुलिस को फोन कर कहा कि, हैलो साहब! मुझे गिरफ्तार कर लो। मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है। पुलिस को पहले लगा कि, कोई शराबी फोन करके परेशान कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो उनके होश उड़ गए। मामला दिल्ली के आदर्श नगर इलाके का है। मंगलवार तड़के युवक सुनील शर्मा ने अवैध संबंधों के शक में सिलेंडर से पीट-पीटकर 27 वर्षीय पत्नी कविता शर्मा की हत्या कर दी। फिर आरोपी ने खुद ही फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध संबंधों के शक में की हत्या

अवैध संबंधों के शक में की हत्या

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सुनील शर्मा ने 12 साल पहले एटा की कविता से प्रेम विवाह किया था। सुनील पत्नी और बेटी के साथ लालबाग इलाके में रहता था। यहां पर वह पंराठे की रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उन दोनों की एक चार साल की बेटी भी है। बीते दो सालों से सुनील को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध किसी और पुरुष से हैं। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों के रिश्ते में इतनी दूरियां बढ़ गई थी कि वे अलग होने की कगार पर पहुंच गए थे।

 कूलर की आवाज में आसपास के लोगों को हत्या की भनक नहीं लगी

कूलर की आवाज में आसपास के लोगों को हत्या की भनक नहीं लगी

रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर सोमवार को सुनील ने कविता की हत्या का प्लान बनाया। सोमवार देर रात भी दोनों के बीच इसी मसले पर झगड़ा हुआ। भाई के यहां रह रही सुनील की मां आई और चार साल की बेटी को अपने साथ सुलाने के लिए ले गई। उसने जमकर शराब पी। इसके बाद सुनील पत्नी के साथ खाना खाकर टीवी देखने लगा। दोनों ने विवाह फिल्म देखी। टीवी देखते हुए ही कविता सो गई। सुनील ने रात को 2 बजे सोती हुई पत्नी के सिर पर पांच किलो के सिलिंडर से ताबड़तोड़ वार किए। कविता का सिर पूरी तरह कुचल चुका था। उसकी आवाज भी नहीं निकल सकी। कूलर की आवाज में आसपास के लोगों को भी भनक नहीं लगी।

कॉल पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जो देखा, उससे होश उड़ गए

कॉल पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जो देखा, उससे होश उड़ गए

इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। कॉल पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जो देखा, उससे होश उड़ गए। बेड पर खून से लथपथ महिला पड़ी थी। पास में ही छोटा सिलिंडर पड़ा था। महिला के पास ही उसका पति भी था। फौरन आदर्श नगर थाने की पुलिस महिला को नजदीकी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+