हाथ में कटा सिर और कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा हत्यारा
भुवनेश्वर। ओडिशा में जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति की सिर काटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी पी.के. मंडल बताया कि बालासोर जिले के बगहाजंता गांव में 62 वर्षीय दुखा सिंह की हत्या के आरोप में 25 वर्षीय युवक पुरुषोत्तम सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि यह घटना बुधवार दोपहर की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी, मृतक का सिर और वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी लेकर पास के पुलिस थाने में खुद पहुंचा।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी का पूरा परिवार बीमारियों से ग्रस्त है। इस अंधविश्वासी युवक को लगता था कि उसके परिवार की इस दशा के लिए यह बुजुर्ग ही जिम्मेदार है। आरोपी युवक ने बुजुर्ग व्यक्ति पर उस समय कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जब वह बाजार जा रहा था। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications