उत्तर प्रदेश: फोन में मिले जामिया हिंसा से जुड़े कई वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके फोन में जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) से संबंधित दर्जनों वीडियो मिले हैं। पुलिस का कहना है कि ये वीडियो समाज की एकता के लिए खतरा हैं। पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने ये कार्रवाई सूचना मिलने के बाद की है। आरोपी व्यक्ति को उसके फोन के साथ चंदौसी जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने फोन को भी जब्त कर लिया है।

CAA, citizenship amendment bill, citizenship amendment act, citizenship act, caa full form, uttar pradesh police, delhi, jamia millia islamia, jamia violence, सीएए, नागरिकता संशोधन कानून, नागरिकता कानून, जामिया मिलिया इस्लामिया, सीएए फुल फॉर्म, जामिया हिंसा, उत्तर प्रदेश पुलिस, दिल्ली

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 और 66ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में लिखा है, 'फोन में जामिया से संबंधित 10 से 11 वीडियो मिले हैं। इन वीडियो से सामाजिक एकता को खतरा हो सकता था।' वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस पहले ही हिंसा के मामले में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, जामिया मिलिया इस्लामिया के किसी भी छात्र को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बता दें जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन शुरू किया था। जो अब भी जारी है। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इस हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने कई बसों में आग लगा दी, पुलिस पर भी पत्थरबाजी की गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा। इस संशोधित कानून के विरोध में देश के अन्य हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से उत्पीड़न का शिकार हुए गैर मुस्लिम समुदाय के लोग 6 साल भारत में रहने के बाद यहां की नागरिकता हासिल कर सकते हैं। वहीं इस कानून में मुस्लिम समुदाय को शामिल नहीं किया गया है। लेकिन इस समुदाय के लोग भी 11 साल भारत में रहने के बाद यहां की नागरिकता हासिल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+