IGI एयरपोर्ट पर 41 लाख के सोने के साथ युवक गिरफ्तार, कड़े में छिपा रखा था गोल्ड

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 41 लाख रुपए कीमत के सोने की तस्करी करते हुए 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 20 वर्षीय यात्री बैंकाक से दिल्ली पहुंचा था। जिसके बाद शक के आधार पर उसको रोका गया और फिर तलाशी के दौरान 41 लाख रुपए के सोना सामने आया। अधिकारियों ने कहा है कि पूछताछ में युवक ने बताया है कि दिल्ली एयरपोर्ट से वो अमृतसर जाने वाला था।

man arrested at IGI Airport for smuggling gold worth Rs 41 lakh

कस्टम डिपार्टमेंट ने बयान जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शक के आधार पर जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 41 लाख रुपए कीमत का सोना बरामद हुआ। सोने वाल वजन 1.3 किलोग्राम है। युवक इस सोने को तीन कड़े में छुपा रखा था। जबकि उपर से सिल्वर का कवर लगा रखा था ताकि मशीन डिटेक्ट ना कर पाए।

दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अफगान नागरिक के पास से 3.9 करोड़ रुपए के 4 90,000 डॉलर पकड़ा गया था। उसने इस पैसे को माइक्रोवेट ओवन और मग्स में छुपा कर दुबई भागने की तैयारी में था। लेकिन इससे पहले ही एयरपोर्ट पर उसको पकड़ लिया गया। उसके बाद जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। बताया गया है कि यह तीसरा मौका था जब इस अफगानी नागरिक को डॉलर के साथ पकड़ा गया है। इससे पहले दो बार इसको पकड़ा जा चुका था। इसलिए इस पर एंजेसियों की नजर भी है।

यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, घर में रह रहे चाचा की खुली पोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+