वाट्सएप पर मिला गलत मैसेज, ट्रेन के आगे कूद दे दी जान
वाट्सएप पर मिला एक मैसेज किसी की जिंदगी ले लेगा, ये सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन ठाणे में एक शख्स की जान देने की वजह वाट्सएप मैसेज बन गया।
ठाणे। कुछ समय ही पहले की शादी करने वाले युवक के लिए एक वाट्सएप मैसेज इस कदर परेशानी की वजह बन गया कि उसने अपनी जान दे दी। वो अपनी बीवी को लेकर ट्रैक के सामने कूद गया लेकिन बीवी को आखिरी समय में ट्रैक से धक्का दे दिया और अपनी जान दे दी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक वाट्सएप किसी के गाली दिए जाने और आपत्तिजनक बातें कहे जाने से परेशान था, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी।

जान देने वाला विशाल खाडे नाम का शख्स 22 दिसंबर को अपनी पत्नी के साथ रेलवे ट्रैक पर गया था, यहां जाकर उसने पत्नी के साथ सेल्फी ली। उसके बाद इस सेल्फी को उसने वाट्सएप पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बीवी के साथ सेल्फी लेने के बाद विशाल ने एक वॉइस मैसेज भी रिकॉर्ड कर अपने रिश्तेदारों को भेजा। इस मैसेज में उसने एक युवक के खुद को मैसेज भेजकर गाली देने और परेशान किए जाने की बात कही। उसने कहा कि इन मैसेज से वो दिमागी तौर पर बेहद परेशानी से गुजर रहा है।
कल्याण के टेम्पा पाडा का रहने वाला खाड़े इसके बाद पत्नी के साथ खुदकुशी के लिए ट्रैक पर कूदा लेकिन ट्रेन के आने से कुछ लम्हों पहले ही उसने अपनी बीवी को ट्रेक से धक्का दे दिया। इससे पत्नी तो बच गई लेकिन विशाल खेड़ा की जान चली गई। रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, रेलवे की ओर से पुलिस में भी मामला दर्ज कराया गया है। परिजनों और दोस्तों ने बताया है कि जिस तरह से उसने अपनी आखिरी सेल्फी बीवी के साथ सभी को भेजी उससे साफ है कि वो पहले ही आत्महत्या का इरादा कर चुका था। वहीं परिजन पुलिस से उस मैसेज की जांच की भी गुहार लगा रहे हैं, जिसकी वजह से उसने जान दी। पढ़ें- वाट्सऐप का ये शानदार फीचर क्या आपको पता है?
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications