वाट्सऐप का ये शानदार फीचर क्या आपको पता है?

बहुत से लोग सोशल मीडिया की अधिक जानकारी रखते हैं तो कुछ लोग कम जानकारी रखते हैं, लेकिन इस्तेमाल करने में कोई पीछे नहीं रहता है।

नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया का हर कोई खूब इस्तेमाल करता है। बहुत से लोग सोशल मीडिया की अधिक जानकारी रखते हैं तो कुछ लोग कम जानकारी रखते हैं, लेकिन इस्तेमाल करने में कोई पीछे नहीं रहता है।

whatsapp

इसी तरह से आज के समय में वाट्सऐप का खूब इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन उसके सभी फीचर के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आइए हम भी आपको बताते हैं वाट्सऐप के एक शानदार फीचर के बारे में।

अगर आप वाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो किसी न किसी वाट्सऐप ग्रुप में भी जुड़े होंगे। कई बार हम वाट्सऐप ग्रुप के किसी एक व्यक्ति को कुछ मैसेज करना चाहते हैं या कोई तस्वीर भेजना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में हम उस शख्स का पूरा नाम लिखते हैं और फिर मैसेज भेजते हैं।

वाट्सऐप में एक ऐसा फीचर है, जिसके तहत आपको किसी भी शख्स का पूरा नाम नहीं लिखना होगा। आपको किसी शख्स का नाम लिखते हुए उसे मैसेज या तस्वीर भेजने के लिए सिर्फ टेक्स्ट बॉक्स में @ लिखना होगा।

जैसे ही आप टेक्स्ट बॉक्स में @ लिखेंगे, वैसे ही उस ग्रुप के सारे कॉन्टैक्ट्स की एक लिस्ट आपके सामने खुल जाएगा। आप जिसे भी मैसेज या तस्वीर भेजना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर लें।

इसके बाद आपके टेक्स्ट बॉक्स में @नाम (जैसे- @ rahul) लिखा आ जाएगा। उसके बाद आप अपना मैसेज लिख दें या फिर तस्वीर अपलोड कर दें और सेंड कर दें।

हालांकि, यह मैसेज पूरे ग्रुप को दिखाई देगा, लेकिन मैसेज के आगे @नाम लिखा होने से ग्रुप के सभी सदस्य समझ जाएंगे कि यह मैसेज सभी के लिए नहीं है, बल्कि एक खास व्यक्ति के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+