एयर इंडिया की फ्लाइट में कपड़े उतारने वाले शख्स ने बताया, क्यों की ऐसी हरकत?

लखनऊ। शनिवार को दुबई से लखनऊ आ रही 150 लोगों से भरी एयर इंडिया की फ्लाइट में अजीब घटना हुई। दरअसल दुबई से निकली इस फ्लाइट की उड़ान के बीच अचानक 35 साल का एक यात्री सुरेंद्र अपनी सीट से उठ खड़ा हुआ और फ्लाइट के गलियारे में अपने कपड़े उतारकर चलने लगा। आस पास बैठे यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया कि ये हो क्या रहा है। तभी एयर इंडिया के ऑनबोर्ड क्रू ने सुरेन्द्र को पकड़कर कंबल उठाया।

man in air india flight left everyone shocked as he stripped himself in the flight from dubai to lucknow

हालांकि शख्स ने ये हरकत क्यों की इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। खबर है कि दुबई में उसे उसके बॉस द्वारा प्रताड़ित किया गया था। सुरेंद्र का बॉस एक पाकिस्तानी था और छुट्टी देने को लेकर उसे अकसर परेशान किया करता था।

जब हवाईजहाज लखनऊ उतरा तो उन्नाव के रहने वाले सुरेंद्र को सीआईएसएफ सौंप दिया गया। सीआईएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि सुरेंद्र को लगा के फ्लाइट पाकिस्तान भी रुकेगी इसलिए उसने विरोध में कपड़े उतारे थे। थोड़ी पूछताछ के बाद सुरेंद्र को छोड़ दिया गया। बता दें कि फ्लाइट के भीतर पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि एक शख्स ने वाशरूम का दरवाजा ढूंढते हुए गलती से फ्लाइट का मुख्य द्वार खोल दिया था जिससे अचानक फ्लाइट का बैलेंस बिगड़ गया था।

यह भी पढ़ें- दुबई से लखनऊ जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में न्‍यूड घूमने लगा यात्री, क्रू मेंबर्स ने किया ये काम और फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+