Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ममता कुलकर्णी ने सीता मां से की खुद की तुलना, विक्‍की को कहा रावण

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अपने जमाने की जानी-मानी एक्‍ट्रेस और वर्तमान में ड्रग तस्‍करी के आरोपों को झेल रही ममता कुलकर्णी ने खुद की तुलना सीता माता से कर दी है। इतना ही नहीं ममता ने अपने कथित पति और ड्रग्‍स माफिया विक्‍की गोस्‍वामी को रावण बताया है। अंग्रेजी अखबार मिड डे को दिए गये इंटरव्‍यू में ममता कुलकर्णी ने कई बातों से पर्दा उठाया। ममता ने अपनी जिंदगी में हुए कई उतार-चढाव के बारे में भी खुलासा किया। ममता कुलकर्णी ने कहा..विक्की से केवल आध्यात्मिक रिश्ता फिजिकल नहीं..

Mamta Kulkarni

मिड डे में प्रकाशित एक रिपोर्ट की मानें तो ममता कुलकर्णी ने इंटरव्‍यू देने के लिए एक शर्त रखी थी। शर्त यह थी कि अगर उनकी किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगी' कोई पढने को तैयार हो। ऐसा कहने के पीछे ममता का यह मकसद था कि लोग असली ममता को जान सकेंगे। मिड-डे को भेजी 90 पेज की ई-मेल में उन्होंने विस्तार से बताया है कि वह किस तरह से 'करन अर्जुन' और 'आशिक अवारा' जैसी फिल्मों में सेक्स बम दिखने के बाद खुद को एक योगिनी बनाया।

इंटरव्‍यू में ममता ने बताया कि 1995 में बॉलीवुड से उनका मोह भंग हो गया था। जब से वह अपने गुरु गगनगिरि महाराज से मिलीं तब से अध्यात्मिकता की ओर मुड़ गईं थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बॉलीवुड छोड़ा था तब इंडस्ट्री वह नंबर दो की पोजीशन पर थीं। बॉलीवुड छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस काम से थक चुकी थीं।

विक्की गोस्वामी से शादी की चर्चाओं और दोस्ती को लेकर ममता ने बताया कि वह एक समय के बाद से विक्की का साथ छोड़ दिया और अब उससे पूरी तरह से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विक्की के साथ कभी करीबी नहीं रही बल्कि ऐसा था जैसे कोई आदमी अपने पालतू कुत्ते के साथ घर में रहता है।

उन्होंने कहा कि वह विक्की से अलग हो चुकी हैं लेकिन उनकी बात पर कोई भरोसा करने को उसी तरह से तैयार नहीं है जैसे सीता माता का रावण ने अपहरण किया और समाज के कहने पर उन्होंने अग्नि परीक्षा भी दी लेकिन समाज के लोगों ने सीता मां पर भी भरोसा नहीं किया। जिस तरह से रावण के पापों की वजह से सीता माता बदनाम हुईं उसी तरह से वह भी विक्की गोस्वामी की वजह से बदनाम हुईं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+