ममता के भतीजे का दावा, पश्चिम बंगाल सरकार ने करायी माओवादी नेता किशनजी की हत्या
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए उनके अपने ही मुश्किल का सबब बन रहे हैं। ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने ममता सरकार को हत्यारा करार दिया है।

अभिषेक बनर्जी ने ममता सरकार पर माओवादी नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी की हत्या का आरोप लगाया है। अभिषेक ने कहा कि किशनजी की हत्या ममता सरकार के कार्यकाल के दौरान की गयी है।
अभिषेक बनर्जी के इस खुलासे के बाद बंगाल की सियासत मे भूचाल आ गया है। अभिषेक ने कहा कि ममता सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई है और वह है माओवादी नेता किशनजी।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि किशनजी को मारकर सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि यहां सिर्फ जनता का राज चलेगागा। अब देखने वाली बात यह है कि अभिषेक के इस बयान के बाद क्या किशनजी की हत्या की जांच होगी या सिर्फ यह सियासत बनकर रह जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications