ममता बनर्जी ने ओडिशा ट्रेन हादसे को कवर अप करने का लगाया आरोप, सीएम बोलीं- सच्‍चाई सामने आनी चाहिए

ममता बनर्जी ने ओडिशा ट्रेन हादसे का दबाने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा हर हर में इस हादसे की सच्‍चाई बाहर आनी ही चाहिए।

Mamata Banerjee

ओडिशा के बालासोर के बीते शुक्रवार की शाम को हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना के कारणों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्‍योंकि पीड़ितों के परिवार सवाल पूछ रहे हैं।

जिन्‍होंने अपनों को खोया है वो सच जानना चाहते हैं

बंगाल सीएम ने ये भी आरोप लगाया कि इतना बड़ा हादसा हो गया और सरकार खामियों को ढकने को प्रयास कर रही है। ममता दीदी ने कहा कि जिन परिवारों ने इस रेल हादसे में अपना सब कुछ खो दिया वे जवाब मांग रहे हैं। जिन्‍होंने अपने अपनों को खोया है वो जानना चाहते हैं कि ये हादसा क्‍यों हुआ वो सही जानकारी जानना चाहते हैं।

दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देते हुए बोली ये बात

ममता बनर्जी ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार में कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए मुआवजे के चेक और रोजगार पत्र बांटन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। याद रहे बीते शुक्रवार को हावड़ा के शालीमार स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थी उसमें 288 लोगों की मौत हुई है, मारे गए पीड़ितों में से अधिकांश पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं।

ये सदी की सबसे बड़ी दुर्घटना है

ममता बनर्जी ने कहा ये इस सदी की सबसे बड़ी घटना है दुर्घटना क्‍यों हुई, इतने बेगुनाह लोग क्‍यों मारे गए? उन्‍होंने कहा सीबीआई क्‍या ? उन्‍होंने कहा अगर ये आपराधिक मामला है तो सीबीआई कुछ कर सकती है।

बंगाल में सीबीआई की कार्रवाई पर निकाला गुस्‍सा

बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने सीधा आरोप लगागया कि वाास्तविक दुर्घटना की जांच नहीं की जा रही है और सब कुछ साफ किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कोई साक्ष्य नहीं है। मैं चाहती हूं कि सच सामने आए। रेल हादसे की जांच नहीं हो रही है लेकिन सीबीआई को दिल्ली से यहां बंगाल भेजा गया है और वे कोलकाता की नगर पालिकाओं में घुसी हैं।

क्‍या वो अब वॉशरूम में भी घुसेंगे?

ममता बनर्जी ने झल्‍लाते हुए कहा कि क्‍या वो अब वॉशरूम में भी घुसेंगे? उन्‍होंने कहा ऐसा करके वे इतने बड़े हादसे पर पर्दा नहीं डाल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+