ममता ने किया औरैया हादसे में मुआवजे का ऐलान,प्रवासियों का रेल किराया भी वहन करेगी बंगाल सरकार
Mamta announced compensation in Auraiya accident, Bengal government will also bear the rail fare of migrants
नई दिल्ली। यूपी के औरैया जिले में शनिवार सुबह हुए हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी है। ममता बनर्जी ने ट्रक से पुरुलिया जा रहे मजदूरों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजन को 2-2 लाख रुपए की मदद देने की बात कही है। इस संबंध में ममता सरकार के गृह मंत्रालय को निर्देश दे दिए गए हैं।

इससे पहले, चूंकि हादसा यूपी के औरैया जिले में हुआ था, तो मामले का तुंरत संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे में मारे गए मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

21 labourers dead and several injured after the truck they were travelling in, collided with another truck in Auraiya. The injured have been shifted to hospital. They were coming from Rajasthan. pic.twitter.com/8l0QcH93Su
— ANI UP (@ANINewsUP) May 16, 2020
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नर और आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है। CM योगी के आदेश के बाद ट्रक मालिक और ड्राइवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

उधऱ, प्रवासी भाइयों द्वारा लॉकडाउन में घर पहुंचने के लिए किए जा रहे जद्दोजहद को सलाम करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने अन्य राज्यों से पश्चिम बंगाल तक प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही विशेष ट्रेनों की संपूर्ण लागत को वहन करने के लिए ऐलान किया है। सीएम ममता ने पश्चिम बंगाल सरकार के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रवासी से शुल्क नहीं लिया जाएगा।

गौरतल है शनिवार सुबहर यूपी के औरैया जिले में यह भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसा दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास हुआ, जहां मजदूरों से ठसाठस भरी एक एसडीएम चाय पीने के लिए रुकी, जिसे दूसरी तरफ से आ रही एक ट्रॉले ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अब-तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 22 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर हालत के कारण 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications