ममता बनर्जी ने ईद की दी बधाई तो ट्विटर पर लगे जयश्री राम के नारे

नई दिल्ली। देशभर में आज ईद-उल-फितर का का त्योहार हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। ममता बनर्जी ने ट्वीट करके लिखा कि ईद-उल-फितर के मौके पर आप सभी को दिली मुबारकबाद। उन्होंने लिखा कि धर्म व्यक्तिगत आस्था का मामला है, लेकिन त्योहार सार्वभौमितत होते हैं। आईए हम सब मिलकर एकता के इस उत्साह को संजोए और एकजुट होकर शांति और प्रेम को बनाए रखें। लेकिन ममता बनर्जी के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका जमकर मखौल उड़ाया और जय श्री राम के नारे लगाए।

mamata

तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने ममता बनर्जी के ट्वीट पर जय श्री राम के नारे लगाए। एक यूजर ने लिखा, राम राम राम राम राम जय श्री राम, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा माते जय श्री राम। एक ने लिखा कि अब्दुल कलाम जैसी सोच रखने वाले मुस्लमान भाइयो को ईद मुबारक, बाक़ी के लिए जय श्री राम। बता दें कि ममता बनर्जी के कई वीडियो सामने आए थे जिसमे भाजपा समर्थक जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं, इन नारों को सुनकर ममता बनर्जी अपनी गाड़ी को रोककर इन्हें चेतावनी देती हैं। इसके बाद से ही लोग ममता बनर्जी के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने नया नारा बुलंद किया है। बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि बंगाल में पार्टी का नया नारा "जय महाकाली, जय श्री राम" होगा। पार्टी तब तक प्रदेश में प्रचार करेगी जब तक तृणमूल कांग्रेस की सरकार सत्ता से बेदखल नहीं कर देती। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "अब यहां हमारा नारा 'जय श्री राम' और 'जय महाकाली' होंगे। बंगाल महाकाली की धरती है। हमें मां काली का आशीर्वाद चाहिए।" बीजेपी ने पश्चिम बंगाल को लेकर अपने नारे में 'जय महाकाली' ऐसे समय में शामिल किया है जब तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर बाहरी लोगों की पार्टी होने का आरोप लगाया, जो बंगाल की संस्कृति को नहीं समझते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+