इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से नाराज हुईं ममता बनर्जी, इंडिया ब्लॉक से साधा संपर्क
भारत सरकार ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय वार्ता की है। इस वार्ता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शामिल नहीं किया गया, जिसके चलते ममता ने नाराजगी जाहिर की है।
मोदी सरकार ने शेख हसीना के साथ फरक्का समझौते का नवीनीकरण करने का फैसला लिया है। फरक्का में गंगा के पानी के बंटवारे को लेकर भारत और बांग्लादेश सरकार के बीच फरक्का समझौता 2026 में समाप्त हो रहा है।

इस पूरे मसले को लेकर ममता बनर्जी इंडिया ब्लॉक के साथ संपर्क में हैं। सूत्रों की मानें तो ममता को इस बैठक में शामिल नहीं किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बांग्लादेश में तीस्ता नदी संरक्षण और प्रबंधन को लेकर जल्द ही एक तकनीकी टीम बांग्लादेश जाएगी और बातचीत करेगी।
शेख हसीना ने 21 और 22 जून को भारत की राजकीय यात्रा पर आई थीं। इस दौरान दोनों देशों के बीच अहम रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बता दें कि 18वीं लोकसभा चुनाव के बाद सरकार बनने के बाद यह पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा थी।
शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। इसके साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी। गौर करने वाली बात है कि शेख हसीना नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications