ममता बनर्जी ने बीजेपी को परास्त करने के लिए बनाए दो खास दस्ते

नई दिल्ली। हालिया लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के चुनावी इतिहास में भाजपा के सबसे मजबूत होकर उभरने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खास प्लान बनाया है। टीएमसी मुखिया बनर्जी ने अपनी पार्टी से दो खास दस्ते बनाए हैं, जो आरएसएस और भाजपा से निपटेंगे। एक बैठक में ममता बनर्जी ने जय हिंद वाहिनी और बंग जननी वाहिनी नाम के दो दस्तों को भाजपा से निपटने की जिम्मेदारी दी है।

ममता बनर्जी के आवास पर बैठक

ममता बनर्जी के आवास पर बैठक

ममता बनर्जी ने अपने आवास पर हुई बैठक में जय हिंद वाहिनी और बंग जननी वाहिनी दस्ते की संभालने की जिम्मेदारी भी अपने दो सबसे काबिल कार्यकर्ताओं को दी है। जय हिंद वाहिनी के दस्ते का अध्यक्ष अपने भाई कार्तिक बनर्जी को दी गई है। इस दस्ते का चेयरमैन मंत्री बर्त्या बसु को बनाया गया है। वहीं बंग जननी वाहिनी दस्ते का अध्यक्ष काकोली घोष को बनाया गया है।

टीएमसी छोड़कर गए कार्यकर्ताओं की लिस्ट भी मांगी

टीएमसी छोड़कर गए कार्यकर्ताओं की लिस्ट भी मांगी

ममता बनर्जी ने अपनी बैठक में उन कार्यकर्ताओं की लिस्ट भी बनाने को कहा है जो टीएमसी से भाजपा में गए है और राज्य में 'अस्थिरता' फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भाजपा के कब्जे से अपने दफ्तरों को वापस लेने की भी बात कही। लोकसभा चुनाव में टीएमसी के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से निराश ना होने को कहा और लोकसभा चुनाव में भाजपा के उभार को अस्थायी क्षति बताया।

 पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी का टकराव

पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी का टकराव

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के समय से ही भाजपा और टीएमसी के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। चुनाव के दौरान भी दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार हिंसा देखने को मिली। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 42 में 18 सीटें जीती हैं, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा हुआ है। चुनाव के बाद भी हिंसा के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+